देश के दुश्मनों को खत्म कर देगा सुदर्शन 'चक्र'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंत्र अनुसंधान और विकास संस्थान (आईआरडीई) दुश्मन पर नजर रखने के कारगर थर्मल सहित कई तरह के साइट्स डिवाइज तैयार कर रही है।
घुप अंधेरे में कई मील तक साफ दिखाई देने वाले नाइट विजट उपकरण सेना के लिए विकसित किये गए हैं। सैनिकों के अलावा टैंक, तोपखाना, पनडुब्बी, हेलीकाप्टर, लड़ाकू विमान के लिए उपकरण आईआरडीई बनाती है।
मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आईआरडीई परिसर में स्कूल छात्रों को नई तकनीकों के बारे में ओपन डे पर जानकारी दी गई।
1974 में पोखरन में सफल पहले परमाणु परीक्षण की याद में बनाए जाने वाले प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। संस्थान के निदेशक डॉ. एके गुप्ता ने ओपन डे का उद्घाटन किया।
लेजर आधारित सुदर्शन है बेजोड़
लेजर आधारित सुदर्शन तकनीक के इस्तेमाल से दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने में सक्षम है। बेहद उन्नत सुदर्शन तकनीक पर आधारित बम और मिसाइलों की मारक क्षमता बढ़ती है।
यह तकनीक केवल कुछ उन्नत राष्ट्रों को पास है। प्रदर्शनी में संस्थान ने लेजर पर आधारित बेहद उन्नत तकनीक लेजर बेस्ड प्रीसीशन गाइडेड म्यूनेशन एंड प्रोक्सिमटी सेंसर के बारे में अवगत करवाया गया।
युद्ध क्षेत्र में इस तकनीक से 10 किलोमीटर दूर दुश्मन के वाहन, टैंक या ठिकाने को चिन्हित कर उसपर अचूक हमला करने का क्षमता है।
आईआरडीई में कई तकनीकों को प्रदर्शित किया
आईआरडीई में इस अवसर पर स्कूली छात्रों के लिए लेजर आधारित विभिन्न हथियारों के लिए विकसित की फायर कंट्रोल प्रणाली, थर्मल इमेजिंग और प्रकाशीय स्टेबलाइज्ड जैसी तकनीकों को प्रदर्शित किया।
आईआरडीई ने प्रकाशिकी एवं विद्युत प्रकाशिकी के विभिन्न क्षेत्रों में अनुसंधान कर भारतीय सेना के हथियारों को अचूक बनाया है।
सेना के निगरानी से लेकर दिशा निर्देश और लक्ष्य पहचान कर शस्त्र साधने तक की तकनीक संस्थान ने तैयार की है। प्रकाशिकी के क्षेत्र में हुई प्रगति तथा नवीनतम तकनीकों को विभिन्न स्कूलों के छात्रों को अवगत करवाया।
संस्थान के सेमिनार हाल में आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न तकनीकों से अवगत करवाया।
थर्मल मैनेजमेंट इन इंस्ट्रूमेंट्स विषय पर वैज्ञानिक जेके वाजपेयी ने स्कूलों के छात्रों को व्याख्यान दिया। प्रौद्योगिकी प्रणालियों को लेकर साइंस क्विज ब्रेन-स्ट्रेन भी करवाया गया।
प्रदर्शनी का आकर्षण
- लेजर सिकर्स और फ्यूज डिस्पले
- मिग 29 का लेजर रेंज फाइंडर
- अर्जुन टैंक के लिए कमांडर साइट
- नेवी के जहाजों का फायर कंट्रोल सिस्टम
- राइफल पर लगे होलोग्राफिक डिस्पले
- रात में देखने वाले थर्मल इमेजर
- रियल टाइम इमेज देने वाले उपकरण