फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   irb soldier death due to heart attack in haridwar

हरिद्वार: IRB के जवान की हार्टअटैक से मौत, परेड से लौटते वक्त हुआ हादसा

Sat, 06 Jan 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 06 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
irb soldier death due to heart attack in haridwar

आईआरबी द्वितीय के हेड कांस्टेबल (प्रोन्नत) की हार्टअटैक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दिल का दौरा उस वक्त पड़ा जब हेड कांस्टेबल सुबह की परेड से बैरक में लौट रहे थे। मूल रूप से गांव मलेथा थाना कीर्तिनगर जिला टिहरी गढ़वाल निवासी गंभीर सिंह नेगी (53) पुत्र सत्य सिंह नेगी आईआरबी द्वितीय में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल गंभीर सिंह नेगी 40वीं वाहिनी पीएसी कैंपस में परेड के लिए गए थे। परेड के बाद लौटते वक्त अचानक सीने में दर्द उठने पर वह गिर पड़े। आनन फानन में उन्हें सिडकुल के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल की मौत की खबर मिलने पर कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आईआरबी द्वितीय के सेनानायक अरुण मोहन जोशी, पीएसी के सेनानायक रोशनलाल शर्मा, उप सेनानायक प्रमेंद्र डोबाल, उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार समेत अधिकारियों कर्मचारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर हेड कांस्टेबल को राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। मृतक का भाई एवं छोटा बेटा शव को पैतृक निवास पर दाह संस्कार के लिए लेकर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed