{"_id":"2d7425183a8ed1003be2cb852301dd7d","slug":"ipl-chairman-reached-badrinath-dham-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग IPL अध्यक्ष राजीव पहुंचे बदरीनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संग IPL अध्यक्ष राजीव पहुंचे बदरीनाथ
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला अपनी पत्नी अनुराधा शुक्ला के साथ बदरीनाथ पहुंचे और भगवान बदरी का आशीर्वाद लिया। वह सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे।
विज्ञापन
धाम में गुरुवार को सुबह दस बजे तक साढ़े आठ सौ तीर्थयात्री पहुंचे। धाम में फिलहाल मौसम खराब है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम के देखते हुए दोपहर बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
5294 श्रद्धालुओं ने किए बदरी-केदार के दर्शन
इससे पहले बुधवार को बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम में बुधवार को 5294 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। 3309 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे जबकि केदारनाथ में 1985 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। केदारनाथ में तड़के से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
दर्शनार्थियों में चार विदेशी यात्रियों सहित 1087 पुरुष, 878 महिलाएं और 66 बच्चे शामिल हैं। कपाट खुलने के बाद से आज तक 80,575 श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान श्रीतुंगनाथ के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
गौरीकुंड में भी लौटी रौनक
बाबा केदारनाथ की यात्रा के आगे बढ़ने के साथ मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में भी रौनक लौट आई है। यहां पर श्रद्धालुओं के पहुंचने से स्थानीय लोगों की आजीविका को भी बल मिल रहा है।
ग्राम प्रधान राकेश गोस्वामी ने बताया कि बीते दो वर्षों का सूनापन अब खत्म हो गया है। यात्रियों के पहुंचने से व्यवसाय को भी गति मिल रही है। सोनप्रयाग बाजार में भी चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।