फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   investor summit in dehradun big investment in uttarakhand

इन्वेस्टर्स समिट : देवभूमि में निवेश को तैयार हैं कई बड़े औद्योगिक घराने 

Mon, 08 Oct 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
investor summit in dehradun big investment in uttarakhand
investor summit

उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए कई बड़े औद्योगिक घराने इन्वेस्टर्स समिट में देहरादून पहुंचे। अडानी, आईटीसी, पतंजलि, महेंद्रा एंड महेंद्रा जैसे समूहों ने निवेश योजनाओं को मंच से साझा किया। इसके अलावा जापान और चेक गणराज्य के राजदूत भी निवेश की संभावनाएं तलाशते दिखे। सिंगापुर ने तीन बड़े सेक्टरों स्मार्ट सिटी, पर्यटन और एयर कनेक्टिविटी में उत्तराखंड के साथ समझौते करने की बात कही है। 

विज्ञापन


प्रणव अडानी : 
अडानी ग्रुप करेगा दस हजार करोड़ का निवेश 
उत्तराखंड में निवेश के लिए अडानी ग्रुप के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा कि वेलनेस सेक्टर में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की विकास दर 11 प्रतिशत है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने प्रदेश की उद्योग नीति की भी सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आधारभूत ढांचा निर्माण ग्रुप साढ़े छह हजार करोड़ रुपये निवेश करेगा। विद्युत ट्रांसमिशन में एक हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। मेट्रो में पांच हजार करोड़ का निवेश करेंगे। इसके अलावा जैविक खेती, पर्यटन और तीर्थाटन में भी निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं। 
विज्ञापन


संजय पुरी 
आईटीसी ग्रुप हरिद्वार में करेगा निवेश 
आईटीसी ग्रुप के सीईओ संजय पुरी ने उत्तराखंड को कई सेक्टर में निवेश के लिए उपयुक्त माना। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कंपनी दो सौ करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी का हरिद्वार में बड़ा मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पलेक्स है, जहां कई तरह के उत्पाद बनाए जाते हैं। प्रदेश में कुशल कामगार और अच्छी विद्युत सप्लाई से निवेश का अच्छा माहौल है। उत्पादन और सर्विस सेक्टर में खासी संभावनाएं  हैं। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में कंपनी ने 14 सौ करोड़ का कुल निवेश किया है, जिसे अब विस्तार दिया जाएगा। होटल सेक्टर में कंपनी अपने प्रदेश आठ वेलकम होटलों और रिसार्ट  की संख्या को बढ़ाएगा। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग में भी किसानों से सब्जी और फल खरीद की जा रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिंगापुर के मंत्री एस ईश्वरन  
तीन सेक्टर में सिंगापुर देगा सहयोग
समिट में पहुंचे सिंगापुर के सूचना प्रसारण मंत्री एस ईश्वरन ने कहा कि एशियान देशों में भारत सिंगापुर का दूसरा बड़ा सहयोगी है। दोनों देशों में बढ़ते आर्थिक रिश्तों का असर उत्तराखंड में भी दिखेगा। डिजिटल आर्थिकी की दशा में परस्पर सहयोग किया जा सकता है। उत्तराखंड में तीन बड़े सेक्टरों में सिंगापुर मदद दे सकता है। हमारे फोकस एरिया में स्मार्ट सिटी है, जिसमें देहरादून को विकसित करने में सहयोग दिया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में केदारनाथ, गंगोत्री, बदरीनाथ जाने के बाद अहसास हुआ कि यहां व्यापक काम हो सकता है। इंटरनेशनल टूरिज्म में हम उत्तराखंड को सहयोग करेंगे। इसके अलावा हवाई सेवाओं को सुधारने में भी सिंगापुर सहयोग दे सकता है। सिंगापुर से देहरादून के लिए सीधी उड़ान भी शुरू की जा सकती है। 

चेक गणराज्य के राजदूत मिलन होवोरका
चेकगणराज्य ने दिया निवेश का आश्वासन
चेक गणराज्य के राजदूत मिलन होवोरका ने कहा कि विश्व की योग राजधानी ऋषिकेश के पास पहुंच कर उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है। उत्तराखंड तेजी से विकास करता राज्य है। उत्पादन क्षेत्र में चेक उत्तराखंड को सहयोग करने को तैयार है। उत्तराखंड के 12 मुख्य सेक्टरों में से कई पर निवेश की संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। आटोमोबाइल, ऊर्जा, जल विद्युत ऊर्जा, आईटी, फूड प्रोसेसिंग और होटल सेक्टर में समझौते किये जा सकते हैं। 

जापान के राजदूत केंजी हिरमात्सु 
जापान से मिलेगा पूरा सहयोग 
जापान के राजदूत केंजी हिरमात्सु ने कहा कि उत्तराखंड में रिसोर्स मैनेजमेंट का प्रोजेक्ट जापान के सहयोग से चल रहा है। उन्होंने कहा कि कई जापानी कंपनियां पहले से उत्तराखंड में काम कर रही हैं। इन कंपनियों ने प्रदेश में निवेश के माहौल को बेहद सकारात्मक बताया है। जापान टेक्सटाइल इंडस्ट्री में बड़ा सहयोग दे सकता है। उत्तराखंड में लघु स्तर पर बुनकर कपड़ा बनाते हैं, इसके लिए ट्रेनिंग से लेकर तकनीक तक पर दोनों पक्ष काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed