Dehradun News: टौंस वन प्रभाग में पेड़ों के अवैध कटान के मामले की जांच के निर्देश, पिछले चार साल का ब्योरा तलब
पुरोला रेंज की जांच कोटीगाड़ रेंज, सिंगतूर रेंज की जांच देवता रेंज, सांद्रा रेंज की जांच सिंगतूर रेंज, देवता रेंज की जांच पुरोला रेंज और कोटीगाड़ रेंज की जांच सांद्रा रेंज से कराई जाएगी। इस दौरान कॉम्बिंग भी की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि प्रजातिवार कितने पेड़ों के ठूंठ मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टौंस वन प्रभाग के पुरोला में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में विभाग ने वन विकास निगम को पिछले चार साल में जितने लाट आवंटित किए उन समस्त लाटों में अंतर की जांच के निर्देश दिए हैं। वन प्रभाग के उप वन संरक्षक कुंदन कुमार की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि विभिन्न रेंजों की जांच दूसरी रेंज को दी गई है। मामले की 10 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है।
उप वन संरक्षक की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक विभिन्न रेंज एक-दूसरे की रेंज की जांच करेंगी। पुरोला रेंज की जांच कोटीगाड़ रेंज, सिंगतूर रेंज की जांच देवता रेंज, सांद्रा रेंज की जांच सिंगतूर रेंज, देवता रेंज की जांच पुरोला रेंज और कोटीगाड़ रेंज की जांच सांद्रा रेंज से कराई जाएगी। इस दौरान कॉम्बिंग भी की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि प्रजातिवार कितने पेड़ों के ठूंठ मिले हैं।
विवरण उपलब्ध कराना होगा
पिछले चार साल में प्रजातिवार व व्यासवर्गवार वृक्षों की संख्या, पेड़ों के पिछले चार साल में अवैध कटान के मामले, हक-हकूक के तहत पिछले चार साल में काटे गए पेड़ों की संख्या, पिछले चार साल में क्षेत्र में कार्यरत वन विकास निगम के प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक, अनुभाग अधिकारी व स्केलर का विवरण उपलब्ध कराना होगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हाईकोर्ट में आज कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान मामले की सुनवाई, बढ़ सकती है पूर्व मंत्री की मुश्किल
निर्देश में यह भी कहा गया है कि समस्त कार्रवाई की जीपीएस लोकेशन सहित फोटोग्राफी भी की जाएगी। विभाग की ओर से पूर्व में इस मामले में वन प्रभाग के डीएफओ को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा कुछ अन्य वन विभाग कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है।