फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   interview of sundarlal bahuguna wife vimla bhuguna

82 की विमला, 72 में किया पहला वोट

Sun, 27 Apr 2014 01:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Apr 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
interview of sundarlal bahuguna wife vimla bhuguna

प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी विमला बहुगुणा खुद भी सामाजिक सरोकारों के प्रति बेहद जागरूक हैं।

विज्ञापन


82 साल की विमला को लोकतंत्र में पूरा यकीन है, अलबत्ता स्वयं उन्होंने मतदान बहुत कम किया है। इसके नाम पर 10 साल पहले 2004 में लोकसभा चुनाव के दौरान टिहरी में किया वोट याद आता है।

विमला कहती हैं कि चुनाव में खड़े उम्मीदवारों और उनके मुद्दों में समाज के प्रति प्रतिबद्धता का न झलकना मत न करने की प्रमुख वजह रही।

उन्हें इस बात का दुख है कि मद्य निषेध और खास तौर पर महिलाओं के सशक्तिकरण पर कोई भी पार्टी गंभीर नहीं।

शराब है पहाड़ की समस्याओं की जड़

interview of sundarlal bahuguna wife vimla bhuguna

विमला बहुगुणा के अनुसार पहाड़ में ज्यादातर समस्याओं की जड़ शराब है। इसके चलते न तो महिला की मेहनत सराही जाती है और न ही घर की आर्थिक स्थिति ही सुधर पाती है। वह मार-पीट की भागी बनती है, सो अलग।

विमला के मुताबिक बच्चे पहाड़ से पलायन कर जाते हैं पर स्त्री की दशा नहीं बदलती।

24 साल की थीं, जब शादी हुई। महज आठवीं तक शिक्षा पाई। टिहरी में राजशाही देखी। चाहती थी कि जन प्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह बने। यह जवाबदेही कभी देखी नहीं।

आज स्थिति अलग है। नोटा जैसे विकल्प मौजूद हैं। इसलिए घर से बाहर निकल वोट करने जरूर जाएं। प्रत्याशी पसंद न हो तो नोटा दबाएं। यह सामाजिक, राजनीतिक बदलाव लाने में कारगर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed