फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Yoga Festival 2021: yoga festival starts from today in rishikesh

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2021: आज से योगनगरी ऋषिकेश में शुरू हुआ 29वां सात दिवसीय योग महोत्सव, ये हस्तियां रहीं मौजूद

Mon, 01 Mar 2021 01:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 01 Mar 2021 01:41 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Festival 2021: yoga festival starts from today in rishikesh
शुभारंभ के मौके पर संबोधित करते आचार्य बालकृष्ण - फोटो : अमर उजाला

जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में 1 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हो गया। उत्तराखंड  पर्यटन  विभाग व गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित 29वें सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पतंजलि आयुर्वेद के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, स्वामी अवधेशानंद, स्वामी नरेंद्रगिरी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुनी की रेती व ऋषिकेश ऋषि मुनियों की भूमि होने के कारण योगनगरी के रूप में जानी जाती है। योग का महत्व मनुष्य के अन्दर की बुराइयों को समाप्त कर, अच्छी गतिविधियों को संचालित करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को दुनिया में प्रचारित किया है।
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि कोरोना काल में योग का काफी महत्वपूर्ण स्थान रहा है। योग को लगातार करने से कोई भी बीमारी नहीं आती है। दुनिया की किसी भी दवाई में बीमारी का निदान नहीं है। उसका निदान तो योग में ही है। योग और आयुर्वेद से दुनिया में जीवन के प्रति जागृति लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्रगिरी ने कहा कि योग की असली परिभाषा योग आत्मा से परमात्मा को मिलाना है। जिसको करने के लिए अपनी दिनचर्या में परिवर्तन करने की आवश्यकता है।

गढ़वाल मंडल के निदेशक डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि भारत सरकार व राज्य सरकार की कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कक्षाओं की व्यवस्थाएं की गई है। जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में इस वर्ष 350 से अधिक साधकों ने अपना पंजीकरण कराया। 

ऋषिकेशः एक से सात मार्च तक बहेगी योग की गंगा, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के अलावा कई हस्तियां होंगी शामिल

जीएमवीएन की ओर से महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ढौंडियाल ने बताया कि महोत्सव को कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन होगा।

कोरोना के कारण इस बार महोत्सव में विदेशी साधकों की शामिल होने की उम्मीद कम है। देश से भी कम ही साधक इस महोत्सव में प्रतिभाग कर रहे हैं। इस बार 7 मार्च को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी साधकों को योग की शिक्षा देंगी। महोत्सव के पहले दिन नवदीप जोशी और ऊषा माता साधकों को देंगे योग की शिक्षा देंगे।

सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुरू होने से पहले रविवार को विद्युत सुरक्षा विभाग के जोनल कार्यालय रुडकी से आकर विद्युत सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को जायजा लिया।

गंगा रिजोर्ट में प्रबंधक से विद्युत सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने पंडाल का निरीक्षण किया। साथ ही महोत्सव में विद्युत संबंधित लापरवाही को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए।

इस साल नहीं आएंगे विदेशी साधक

ऋषिकेश में एक से सात मार्च तक योग की गंगा बहेगी, लेकिन गढ़वाल मंडल विकास निगम गंगा रिजॉर्ट में आयोजित होने जा रहा 29वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव इस बार बिना विदेशी साधकों के संपन्न होगा।

अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाएं पूरी तरह से न खुलने के कारण इस बार विदेशी साधक महोत्सव में भाग नहीं ले पाएंगे। यही वजह है कि अब तक एक भी विदेशी साधक ने महोत्सव के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। बता दें कि हर साल बड़ी संख्या में विदेशी साधक महोत्सव में शामिल होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed