Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Yoga Festival 202: Brahmachari Atul lived in Chardham Caves for six years, learned healing therapy

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव: करीब छह वर्ष तक चारधाम की गुफाओं में रहे ब्रह्मचारी अतुल योगी, सीखी हीलिंग थैरेपी

Sat, 06 Mar 2021 05:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश
मनोज राणा, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 06 Mar 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Festival 202: Brahmachari Atul lived in Chardham Caves for six years, learned healing therapy
ब्रह्मचारी अतुल योगी - फोटो : अमर उजाला

अनादिकाल से ऋषि, मुनि योग को साधना के रूप में करते रहे हैं। ऋषि-मुनियों ने ही योग की उत्पत्ति की है। हिमालय की कंदराओं में रहकर ऋषि मुनियों ने कई वर्षों तक साधना और तपस्या कर परमात्मा की प्राप्ति की है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में साधकों को दे रहे थैरेपी का विस्तृत ज्ञान

आत्मा का परमात्मा से मिलन ही योग है। इस वाक्य को चरितार्थ कर दिखाया है। ब्रह्मचारी अतुल योगी महाराज ने, इन्होंने करीब छह वर्ष तक हिमालय की कंदराओं में रहकर साधना की है। इन्हीं कंदराओं में रहकर उन्होंने हीलिंग थैरपी सीखी है। इसी थैरेपी का विस्तृत ज्ञान वह अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में साधकों को दे रहे हैं।
विज्ञापन


जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित किया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव

जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में ब्रह्मचारी अतुल योगी ने साधकों को हीलिंग थैरेपी की जानकारी दी। योगाचार्य ने कहा कि वह वर्ष 2012 से तुंगनाथ, बदरीनाथ, केेदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में हिमालय की गुफाओं में साधना और यात्रा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस थैरेपी से अहंकार का नाश और मानसिक विकृतियां दूर होती हैं

इसी यात्रा और साधना के दौरान उन्होंने हीलिंग सीखी। कहा मनुष्य को शारीरिक एवं मानसिक रुप से परेशानी होती है। इन्हीं विकारों को दूर करने के लिए यह पद्धति अपनाई जाती है। कहा मूल जीवन की खोज परेशानी है। इस थैरेपी से अहंकार का नाश और मानसिक विकृतियां दूर होती हैं। 



ब्रह्मचारी अतुल योगी 2019 से हरिद्वार के अलग-अलग संस्थानों में जाकर सीखा रहे हैं हीलिंग थैरेपी

ब्रह्मचारी अतुल योगी ने बताया कि वह 2019 से हरिद्वार के अलग-अलग संस्थानों में जाकर साधकों को हीलिंग थैरेपी सीखाते हैं। कहा उन्होंने आईएएस अंशुल सिंह सहित कई अधिकारियों को यह पद्धति सिखाई है। कहा इस महोत्सव में वह पहली बार साधकों को इस पद्धति की जानकारी देंगे।
 

बता दें कि विगत एक मार्च के ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसका समापन सात मार्च को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed