फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International Yoga Day will be celebrated in Kedarnath and Main program will be held in Parmarth Niketan Rishikesh

International Yoga Day : केदारनाथ में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में होगा मुख्य कार्यक्रम

Fri, 20 May 2022 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 01:28 AM IST
सार

योग के लिए चुने गए 75 हैरिटेज स्थलों की सूची में केंद्र ने किया शामिल। मुख्य सचिव ने व्यवस्था करने के दिए निर्देश, वेलनेस सेंटरों में भी होगा योग।

विज्ञापन
International Yoga Day will be celebrated in Kedarnath and Main program will be held in Parmarth Niketan Rishikesh
file pic..... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को केदारनाथ में योग शिविर का आयोजन होगा। केंद्र सरकार ने योग दिवस मनाने के लिए देश के जिन 75 हैरिटेज स्थलों का चयन किया है, उनमें केदारनाथ भी शामिल है। योग दिवस पर प्रदेश सरकार का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में होगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ.एस एस संधु ने सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी चिह्नित स्थानों (जहां योग शिविरों का आयोजन किया जाना है) उन स्थानों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य कार्यक्रम स्थल में सभी व्यवस्थाओं के लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तैयारी रखें। जिला प्रशासन पौड़ी को कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


 मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में चयनित 75 प्रतिष्ठित स्थानों के अलावा जिलों के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों एवं हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों में भी योग शिविरों की व्यवस्था की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अधिक से अधिक लोग योग शिविरों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि योग शिविरों में योग प्रशिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खेल, फिल्म जगत, प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं, जैसे प्रदेश की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन, डॉ.पंकज पांडेय, एचसी सेमवाल, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति सुनील कुमार जोशी, अपर सचिव डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट, एमएम सेमवाल, शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान एवं वर्चुअल माध्यम से परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed