{"_id":"5eedf0658ebc3e42b9253682","slug":"international-yoga-day-2020-uttarakhand-cm-message-for-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 : योग से रहे निरोग, बढ़ाये रोग प्रतिरोधक क्षमता - मुख्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020 : योग से रहे निरोग, बढ़ाये रोग प्रतिरोधक क्षमता - मुख्यमंत्री
Sat, 20 Jun 2020 07:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 20 Jun 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि योग से निरोग रहे, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल प्रयासों से सारा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहा है।
विज्ञापन
इस बार योग दिवस का आयोजन विशेष परिस्थिति में हम लोग नहीं कर रहे हैं। विगत वर्षों में जहां हम सार्वजनिक रूप से और लाखों की संख्या में एकत्रित होकर एक साथ योगाभ्यास करते थे। वहीं इस वर्ष कोविड-19 के चलते प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अनुरोध किया है कि हम सब लोग अपने घरों में योग करें ।
विज्ञापन
कोविड-19 से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है और योग से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। उन्होंने प्रदेश वासियों से अनुरोध किया कि विश्व योग दिवस पर एक घंटा अवश्य योगाभ्यास करें।
विज्ञापन
प्राचीन परंपरा और अध्यात्मिक अनुशासन है योग : राज्यपाल
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि योग प्राचीन परंपरा और आध्यात्मिक अनुशासन है, जिसमें तन, मन और प्रकृति के बीच एकात्म भाव स्थापित किया जाता है। योग न केवल तन-मन को स्वस्थ रखता है बल्कि मानव की संपूर्ण ऊर्जा को बनाए रखता है।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि करोना महामारी के कारण इस वर्ष सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन सभी लोग अपने-अपने घरों में योगाभ्यास करें। कई ऑनलाइन योग कार्यक्रम भी संचालित होंगे, उसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड योगभूमि भी है। विश्व के कई देशों से लोग हमारे राज्य में योग का प्रशिक्षण लेने आते हैं।
कोविड-19 के दौर में योग, प्राणायाम एवं आयुर्वेद का महत्व बढ़ गया है। योग, प्राणायाम व आयुष मानव की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। योग हमें शारीरिक एवं मानसिक दोनो ही प्रकार से शक्ति प्रदान करता है। हमें आज फिर से योग को अपनाना तथा प्रोत्साहित करना होगा। राज्यपाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह राजभवन में ही अपने परिजनों के साथ योगाभ्यास करेंगी।