महिला दिवस 2021: शराब माफिया के सामने पहाड़ बनकर खड़ी हैं कुसुम जोशी
- शराब के प्रचलन को रोकने के लिए कहीं हुआ स्वागत तो कहीं झेलना पड़ा विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी ब्याह में शराब का प्रचलन अब दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शादी ब्याह में मेहंदी के दिन को न्यूतेर का दिन भी कहा जाता है। अब इसका नाम कॉकटेल पार्टी रख दिया है। शादी ब्याह में बढ़ते शराब का प्रचलन रोकने के लिए खदरी खड़कमाफ निवासी कुसुम जोशी पियक्कड़ों की कॉकटेल पार्टी को खत्म करने के लिए 10 साल से आंदोलन चला रही हैं।
मूल रूप से रुद्रप्रयाग निवासी कुसुम जोशी ने शादी में शराब का प्रचलन का विरोध श्यामपुर से 2011 में शुरू किया था। शुरू में उन्हें शादी के आयोजकों की ओर से विरोध झेलना पड़ा, लेकिन जो गरीब परिवार थे, जिनकी लड़के और लड़की की शादी में करीब 50 हजार की शराब पिलाई जाती थी, कुसुम जोशी ने ऐसे परिवारों से मिलने का बीड़ा उठाया। कुसुम जोशी ने बताया कि खदरी खड़कमाफ में उन्होंने महिला मंगल दल का गठन किया।
महिला दिवस 2021: देहरादून की सड़कों पर बुलेट पर सवार होकर निकलीं बेटियां, देखकर करेंगे गर्व, तस्वीरें...
उसके बाद उन्होंने श्यामपुर, रायवाला, ऋषिकेश, छिद्दरवाला और भानियावाला आदि क्षेत्रों में जिन भी घरों में शादी का कार्यक्रम होता था, वह अपनी टीम के साथ उनके यहां पहुंचती थीं। मेहंदी में शराब न परोसने के लिए एक शपथ पत्र भरवाती थीं। कई घरों में उन्हें विरोध भी झेलना पड़ा था, जिनके घर में शादी होती थी, वह कहते थे कि वह पैसे से संपन्न हैं।
महिला दिवस 2021 : संस्कृति की ‘भक्ति’ से आगे बढ़ रही मातृशक्ति, उत्तराखंड सरकार ने भी सराहा, तस्वीरें
शराब परोस रहे हैं तो तुम्हें क्या दिक्कत है। अभी तक वह 80 से अधिक शादियों को बिना शराब का संपन्न करवा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग गरीब होते हैं वह उनका काफी समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा भी नशे की गिरफ्त में आ चुका है। इसे रोकने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाने होंगे।
नशा मुक्ति को लेकर मिल चुके कई सम्मान
नशा मुक्ति को लेकर मुहिम चलाने पर कुसुम जोशी को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और दो बार हरियाणा में, दो बार दिल्ली में, उत्तराखंड की राजपाल बेबीरानी मौर्य और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पुरस्कृत कर चुके हैं।
विस अध्यक्ष ने महिला विधायकों को किया सम्मानित
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही हैं।