{"_id":"59bf62ee4f1c1b30688b51fd","slug":"international-woman-cricketer-ekta-bisht-dishonored","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी के जन्मदिवस के कार्यक्रम में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी का अपमान, लेकिन खबर निकली झूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी के जन्मदिवस के कार्यक्रम में हुआ अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी का अपमान, लेकिन खबर निकली झूठी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Sep 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई
- फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट के अपमान की खबर से हड़कंप मच गया। लेकिन जब खबर की पड़ताल की गई तो कुछ और ही तथ्य सामने आए।
विज्ञापन
खबर थी कि महिला क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेने वालीं भारतीय क्रिकेटर एकता बिष्ट को देहरादून के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम 'बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ' में सुरक्षाकर्मियों द्वारा धक्का-मुक्की की गई।
विज्ञापन
इस खबर से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। लेकिन जब इस बात की पड़ताल की गई तो यह खबर एक अफवाह मात्र निकली।
Trending Videos
धक्का-मुक्की जैसी कोई भी घटना नहीं हुई
rekha arya in cycle rally
कार्यक्रम में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। सरक्षाकर्मियों ने एकता बिष्ट सहित अन्य मंत्री सचिवों को भी दूसरे रास्ते से आने के लिए कहा। एकता बिष्ट के साथ धक्का-मुक्की जैसी कोई भी घटना नहीं हुई।
बताया गया एकता बिष्ट को जब सुरक्षाकर्मियों ने मंच पर दूसरी ओर से आने को कहा तो वह बाहर चले गई। लेकिन मंच से उनका नाम लिए जाने के बाद वह मंच पर आ गई।
उमर उजाला रिपोटर्र ने एकता बिष्ट से बात की तो उन्होंने अपमान होने वाली बात से इनकार किया।

महिला क्रिकेटर एकता और मिस उत्तराखंड नेहा राज ने लिया भाग
देहरादून पुलिस लाइन में यह कार्यक्रम सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ
बता दें कि पीएम मोदी के जन्म दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन में यह कार्यक्रम सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ था।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्य सरकार में मंत्री धनसिंह रावत और रेखा आर्य स्टेज पर पहुंचे। उनके साथ बीजीपी के कई कार्यकर्ता भी मंच पर पहुंचे।
इस रैली में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट और मिस उत्तराखंड नेहा राज, एथलीट हरेंद्र ने भी भाग लिया। शुभारंभ के मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक हरबंस कपूर, गणेश जोशी, उमेश शर्मा काऊ, पुष्कर सिंह धामी, मुन्ना सिंह चौहान, खजानदास, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आदि उपस्थित थे।