फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   International thug arrested from Dehradun, also lodged in Australia jail

अंतरराष्ट्रीय विदेशी ठग देहरादून से गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया की जेल में भी रह चुका है बंद

Mon, 24 Feb 2020 11:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 11:28 AM IST
सार

  • पुणे के पते पर एक्सपायरी डेट का पासपोर्ट, फर्जी नाम से बनाया हुआ आधार कार्ड मिला, फर्जी नाम और कंपनी भी दर्शायी  
  • जॉब दिलाने के नाम पर एक युवक से ठगे थे 41 लाख रुपये    
  • ठगी में ऑस्ट्रेलिया की जेल में भी रह चुका है बंद 

विज्ञापन
International thug arrested from Dehradun, also lodged in Australia jail
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में जॉब दिलाने के नाम पर दून निवासी युवक से 41 लाख की ठगी करने के आरोपी अंतरराष्ट्रीय ठग आस्ट्रेलियन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह की ठगी में वह छह महीने आस्ट्रेलिया की जेल में रह चुका है। पुलिस के अलावा एलआईयू और आईबी भी उसके आपराधिक इतिहास और अन्य बिंदुओं को लेकर जानकारी जुटा रही है। ऑस्ट्रेलियन एंबेसी को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भव्य जैन पुत्र जितेंद्र जैन निवासी सी-404 पट्टीग्राम अपार्टमेंट सोसाइटी, भगत सिंह पथ बजरंगपुरी बिस्कोमॉन कॉलोनी पटना, बिहार वर्तमान में जंगल व्यू रिट्रीट देहरादून में रहते हैं। भव्य ने शनिवार को राजपुर थाने में शिकायत की थी कि आस्ट्रेेलियन नागरिक जाकिउल्लाह जाहिराहमद पारकर उर्फ  जैक पारकर को उनकी साली वर्ष 2015 से जानती है।
विज्ञापन


उसी के माध्यम से भव्य जैन की मुलाकात जैक पारकर से हुई थी। कुछ माह पहले जैक ने भव्य को अपनी कंपनी बुलियन बैट्स में जॉब का ऑफर दिया था। तय रकम लेकर भव्य को ऑस्ट्रेलियाई कंपनी नैक्सिया कॉरपोरेशन के लैटर हेड और अन्य पेपर भी भेजे गए। इन दोनों कंपनी में सैलरी का पूरा ब्योरा दिया था। आरोपी ठग जैक ने नौकरी लगाने के एवज में रकम भारत में उसे देने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भव्य ने अपने डॉक्यूमेंट के साथ ही उसे 27 लाख रुपये और साली ने 14 लाख रुपये दिए। जैक ने यह रकम शुभम मीर शर्मा नाम के व्यक्ति के तीन बैंक खातों में जमा कराई। शनिवार को पता लगा कि जिन खातों में रकम डाली गई वह फर्जी हैं और बुलियन बैट्स कंपनी 2015 में बंद हो चुकी है।

आरोपी जाकिउल्लाह जाहिराहमद पारकर उर्फ  जैक पारकर ने ही शुभम मीर शर्मा के नाम से फर्जी खाते खुलवाए हुए हैं। इसी नाम से उसने आधार व पैन कार्ड आदि भी बना रखे हैं। राजपुर थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने इसकी सूचना डीआईजी अरुण मोहन जोशी समेत अन्य अधिकारियों को दी। जिस पर एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ डालनवाला की देखरेख में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी को मसूरी रोड से गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी की पहचान जाकिउल्लाह जाहिराहमद पारकर (53) निवासी 58 नाटिंघम गार्डंस बल्लजुरा, ऑस्ट्रेलिया के रूप में हुई। वह भारत में शुभम मीर शर्मा पुत्र मीर शर्मा के नाम से 80/633 महर्षि नगर पुणे (महाराष्ट्र) में रह रहा था। हाल में वह बेस्ट पार्क एवेन्यू मालसी, मसूरी रोड में रह रहा था। उसके पास से एक्सपायरी डेट का एक पासपोर्ट, फर्जी नाम से बनाया आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल आदि बरामद हुए हैं।

पुणे से साइकोलॉजी में किया एमए 

आरोपी ने एमए साइकोलॉजी पुणे यूनिवर्सिटी की है। वर्ष 1993 में आरोपी को जुआ खेलने की लत लग गई। इस लत से उसका बहुत पैसा डूब गया। जिससे उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था और उसने डाईवोर्स की भी तैयारी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed