{"_id":"5f04b5f63ad19930984afcd9","slug":"international-swing-bridge-on-indian-border-will-open-for-three-days-for-nepal-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पेंशनरों के लिए तीन दिन खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय झूला पुल, अन्य लोगों की एंट्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पेंशनरों के लिए तीन दिन खुलेंगे अंतरराष्ट्रीय झूला पुल, अन्य लोगों की एंट्री बंद
Wed, 08 Jul 2020 01:00 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/झूलाघाट
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैंकों से पेंशन लेने वाले नेपाल के पेंशनरों के लिए बुधवार से तीन दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय झूला पुल खुलेंगे। इस दौरान अन्य लोगों की आवाजाही बंद रहेगी। सेना सहित तमाम विभागों से रिटायर हुए नेपाल के हजारों लोग लॉकडाउन के कारण पेंशन के लिए भारत नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
तीन माह से पेंशन नहीं ले पाने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे नेपाली पेंशनरों ने नेपाल प्रशासन से झूला पुल खोलने के लिए गुहार लगाई थी। नेपाल प्रशासन के दार्चुला और बैतड़ी जिलों के मुख्य जिला अधिकारियों की ओर से धारचूला और पिथौरागढ़ प्रशासन को पुल खोलने के लिए अनुरोध पत्र भेजा था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी की ओर से अनुमति मिलने के बाद आठ से 10 जुलाई तक धारचूला, जौलजीबी और झूलाघाट पुलों को खोला जाएगा। धारचूला के उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि बुधवार को सुबह नौ से दिन में एक बजे तक नेपाल से आने वाले पेंशनरों के लिए झूला पुल खोला जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक वापस जाने के लिए पुल खोला जाएगा। इस दौरान अन्य लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। झूला पुलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नेपाल से आने वाले सभी पेंशनरों की स्क्रीनिंग और जांच करेगी।