फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international human trafficking gang three members has gone to jail

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कर रहे थे लड़कियों की तस्करी, पुलिस के पकड़ते ही...

Sun, 22 Oct 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 22 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
international human trafficking gang three members has gone to jail

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह के सदस्य नौकरी का झांसा देकर लड़कियों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने पकड़ा तो आगे पढ़िए क्या हुआ।

विज्ञापन


पकड़े जाने के बाद गिरोह के तीन सदस्यों को रविवार को जेल भेज दिया गया, जबकि गिरोह से मुक्त कराई गईं छह युवतियों को सोमवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद नेपाल की माइती संस्था के माध्यम से उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


इधर, पुलिस आरोपियों से मिले सुराग के आधार पर उनके साथियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बता दें कि शनिवार को पुलिस ने मानव तस्करी का भंडाफोड़ कर नेपाल के सिंधुपाल्चोक जिले की छह युवतियों को छुड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

international human trafficking gang three members has gone to jail

युवतियों को विदेश में नौकरी का झांसा देकर ले जा रही नानी माया माझी पत्नी चेरे माझी निवासी ग्राम मायनी अचाम जिला सिंधुपाल्चोक नेपाल को गिरफ्तार किया था। उसके साथ ही दिल्ली के द्वारिका में नानी माया के साथी सोम बहादुर पुत्र सिंघमान गोले निवासी सिंधुपाल चौक बागमती जिला काठमांडू नेपाल और विष्णु उर्फ लोप चंद्र पुत्र कायला लोप निवासी निर्मलवाड़ी नंबर 6 जिला परसा नेपाल को दबोचा था।

आरोपियों ने पूछताछ में नेपाल की गरीब लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर अरब देशों में भेजने की बात स्वीकारी थी। रविवार को कोतवाली में मौजूद युवतियां काफी सहमी हुई नजर आईं।

एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया महिला सहित तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सोमवार को कोर्ट में युवतियों के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद माइती संस्था के प्रतिनिधियों की मदद से उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। फिलहाल उन्हें चाइल्ड वेलफेयर संस्था के पास रखा गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed