फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   international airport Helidrome will be built in Sahastradhara heli service to Badrinath Kedarnath Dham

देहरादून: सहस्त्रधारा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर हेलीड्रोम, दो धाम के लिए शुरू होगी हेली सेवा

Thu, 24 Nov 2022 03:20 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Nov 2022 03:20 PM IST
सार

सहस्त्रधारा में आधुनिक सुविधाओं से हेलीड्रोम का निर्माण किया जा रहा है। यूकाडा को अगले साल तक यात्रा सीजन शुरू होने से पहले हेलीड्रोम को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे हेलिकॉप्टर की पार्किंग के अलावा यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
international airport Helidrome will be built in Sahastradhara heli service to Badrinath Kedarnath Dham
हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सहस्त्रधारा में अगले यात्रा सीजन तक हेलीड्रोम का निर्माण किया जाएगा। जहां पर यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। इस हेलीड्रोम की क्षमता 500 यात्रियों की होगी। यात्रा सीजन के दौरान हेली सेवा के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण अगले यात्रा सीजन से सहस्त्रधारा से भी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालन का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

विज्ञापन


 सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि सहस्त्रधारा में आधुनिक सुविधाओं से हेलीड्रोम का निर्माण किया जा रहा है। यूकाडा को अगले साल तक यात्रा सीजन शुरू होने से पहले हेलीड्रोम को तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे हेलिकॉप्टर की पार्किंग के अलावा यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

 

केदारनाथ धाम के लिए सिरसी, गुप्तकाशी, फाटा से संचालित होने वाली हेली सेवा में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। इसे देखते हुए अगले साल से सहस्त्रधारा से केदारनाथ, बदरीनाथ के लिए हेली सेवा संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यूकाडा के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। हेली सेवा संचालन के लिए यूकाडा की ओर से एविएशन कंपनी को आफर दिया जाएगा। डीजीसीए की अनुमति मिलने के बाद देहरादून से भी यात्रियों को सीधे हेली सेवा का लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्पीकर के आदेश को बताया सही

भूमि अधिग्रहण के लिए रिटायर्ड अफसरों से मांगे आवेदन
यूकाडा की ओर से सहस्त्रधारा हेलीपैड विस्तार के लिए नगर निगम की भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम को भूमि के बदले13 करोड़ रुपये भुगतान किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए यूकाडा ने सेवानिवृत्त तहसीलदार से आवेदन मांगें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed