फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inter-state fraudster who cheated crores of rupees arrested from Delhi

Dehradun News: करोड़ों का ठगी करने वाला अंतरराज्यीय शातिर दिल्ली से गिरफ्तार

Wed, 03 Sep 2025 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Inter-state fraudster who cheated crores of rupees arrested from Delhi
Iएसटीएफ की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी के विदेश से तार जुड़े होने की बात आई सामने
विज्ञापन

I

Iनिवेश के बाद बड़ा लाभ दिलाने का झांसा देकर देहरादून के एक युवक से की थी 7.39 करोड़ रुपये की थी ठगी
I
Iदेहरादून निवासी एक युवक से 7.39 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर को एसटीएफ ने सोमवार को दिल्ली के ओखला से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के 33 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ठगी के दौरान इंडाेनेशिया कोड की सिम इस्तेमाल करता था, ऐसे में विदेश से भी तार जुड़े होने की बात सामने आई है।

I
Iक्षेत्राधिकारी साइबर अंकुश मिश्रा के मुताबिक दून निवासी एक युवक से 22 जुलाई से लेकर 20 अगस्त तक करीब 15 खातों में 7.39 करोड़ रुपये की रकम डलवाई थी। इस मामले में पीड़ित ने तहरीर में बताया था कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। इसके बाद वह एक निवेश ग्रुप में शामिल हो गए। ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश कर बड़ा मुनाफा दिलाने का दावा किया जाता था। इसके अलावा एक अन्य ग्रुप में भी जोड़ा गया। पीड़ित ने पहली बार 22 जुलाई को पैसे जमा कराए थे। इसके बाद अलग-अलग खातों में 20 अगस्त तक 7.39 करोड़ रुपये जमा कराए थे। आरोपी दिल्ली में बैठकर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहा था। वह ठगी करने के लिए विदेशी कोड की सिम का इस्तेमाल करता था। सीओ मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शादाब बताया है। वह उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के परवाना नगर का रहने वाला है। आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाले दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed