फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Ssp order to making list of de addiction centers and verification

Dehradun News: पुलिस सख्त, नशा मुक्ति केंद्रों की सूची बनाकर सत्यापन के निर्देश, कमी मिलने पर होगी कार्रवाई

Wed, 26 Apr 2023 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2023 04:30 PM IST
सार

पिछले दिनों पटेलनगर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले भी नशा मुक्ति केंद्रों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Ssp order to making list of de addiction centers and  verification
जांच पड़ताल - फोटो : pixabay

विस्तार

नशा मुक्ति केंद्रों में अनियमितताओं के मामले बढ़ने पर पुलिस अब सख्ती के मूड में है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने सभी नशा मुक्ति केंद्रों की सूची बनाकर इनका भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। अनियमितताएं पाए जाने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही वहां पर भर्ती लोगों से भी उनकी समस्याएं जानने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों पटेलनगर थाना क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले भी नशा मुक्ति केंद्रों में इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। नशा मुक्ति केंद्रों के सत्यापन के लिए क्लेमेंटटाउन पुलिस भी दो जगह गई थी। इनमें से एक नशा मुक्ति केंद्र में तीन कमरों में 35 लोगों को रखा गया था। अब एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि यदि किसी नशा मुक्ति केंद्र में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही दिखती है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

बुजुर्गों की सुरक्षा बढ़ाएं नेबरहुड वॉच

एसएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारी ऐसे बुजुर्ग नागरिकों, जो अकेले निवास कर रहे हों, को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करेंगे। उनके नंबर भी अपने पास रखेंगे। इसके अलावा समय-समय पर संबंधित हल्का प्रभारी तथा बीट कांस्टेबल स्वयं उनके घर जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछेंगे। यदि बुजुर्गों को कोई समस्या है तो इसका समाधान भी किया जाएगा। साथ ही नेबरहुड वॉच यानी किसी पड़ोसी को इसके लिए सचेत करते हुए भी बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed