फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to speed up paddy collection

रीजनल फूड कंट्रोलर ने किया राइस मिल का निरीक्षण

Tue, 20 Oct 2020 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Instructions to speed up paddy collection
राइस मिल का निरीक्षण करते रीजनल फूड कंट्रोलर गढ़वाल संभाग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। किसानों की शिकायत पर रीजनल फूड कंट्रोलर गढ़वाल संभाग चंद्र सिंह धर्मशक्तू ने सोमवार को विकासनगर स्थित चावल मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल प्रबंधन को धान संग्रह कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, काश्तकारों ने धान संग्रह की धीमी प्रक्रिया पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन चहेतों का धान पहले ले रहा है। जबकि, मिल के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। इस पर फूड कंट्रोलर ने एसडीएम को मिल के बाहर होमगॉर्ड तैनाती के निर्देश दिए। मालूम हो कि विकासनगर चावल मिल क्षेत्र की एक मात्र मिल हैं। इसके बाद डोईवाला तक क्षेत्र में कोई भी चावल मिल नहीं है। उक्त मिल में सहसपुर और विकासनगर क्षेत्र के काश्तकारों के धान का कुटान किया जाना है। ऐसे में क्षेत्र के सभी सेंटर में तुलान के बाद धान को कुटान के लिए यहीं पर लाया जा रहा है। इसके चलते इन दिनों मिल के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। समाज सेवी मुकेश शर्मा ने कहा कि दिन में कई-कई घंटे खड़े होने के बाद भी प्रबंधन काश्तकारों का धान नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

बीते रविवार की रात से काश्तकार अपने धान को लेकर गेट के बाहर खड़े हैं। उन्हें अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने टोकन के अनुरूप धान खरीद की मांग की। इस पर रीजनल फूड कंट्रोलर ने प्रबंधन को धान संग्रह के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि मिल में सिर्फ काश्तकारों से धान लिया जाएगा अन्य व्यापारियों से नहीं। इस मौके पर एसडीएम सौरभ असवाल, मार्केंटिंग इंस्पेक्टर मोनिका अरोड़ा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed