फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to SDM for action on complaint of illegal mining

Dehradun News: अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश

Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Instructions to SDM for action on complaint of illegal mining
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 शिकायतें प्राप्त हुईं। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं, यमुना में अवैध खनन की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम विकासनगर को छापा मारकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया जाए। जिन मामलों में समय लग रहा है, उसकी सूचना भी शिकायतकर्ता को दी जाए। कहा, अधिकारी अपने स्तर पर शिकायतों की समीक्षा एवं निस्तारण करें। उन्होंने भूमि विवाद, अवैध कब्जा एवं भूमि सीमांकन के प्रकरणों पर समस्त उप जिलाधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

वहीं, खड़गमाफी में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। धौलास में अतिक्रमण की शिकायत पर उपजिलाधिकारी विकासनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम मंगटाड़ चकराता में बरसाती पानी आने से मकान को खतरा होने और पक्का पुश्ता लगवाने की मांग पर अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उपजिलाधिकारी चकराता को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसुनवाई में आपसी विवाद, आवासीय भवन में बिना अनुमति मोबाइल टावर लगाने, नाला बंद करने, रास्ता रोके जाने, समाज कल्याण की पेंशन दिलाने, विरासत प्रकरण, बरसात से पेयजल योजना ध्वस्त होने, पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत निर्मित सड़क टूटने, बिजली लाइन शिफ्ट करने, घर में पानी घुसने जैसी शिकायतें भी प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed