फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions to prepare an action plan to deal with the cold wave in the state

Uttarakhand: प्रदेश में बदलने वाला है मौसम, शीतलहर से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Thu, 06 Nov 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 06 Nov 2025 06:49 PM IST
सार

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप ने कहा कि बर्फबारी की वजह से जिन स्थानों में राशन पहुंचाना मुश्किल हो जाता है, वहां, अगले दो से तीन माह का राशन स्टॉक कर लिया जाए।

विज्ञापन
Instructions to prepare an action plan to deal with the cold wave in the state
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप ने शीतलहर से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरों एवं प्रमुख व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन


सचिवालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा, जरूरत पड़ने पर रैन बसेरों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। इनमें साफ सफाई के साथ ही आवश्यक वस्तुओं जैसे हीटर, पानी गर्म करने की रॉड, पर्याप्त संख्या में बिस्तर एवं कंबल आदि की व्यवस्था की जाए। सभी शहरों के महत्वपूर्ण चौक चौराहों, बस एवं रेलवे स्टेशनों आदि स्थानों पर जहां रात को लोग रुकते हैं, वहां अलाव की समुचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


बर्फबारी की वजह से जिन स्थानों में राशन पहुंचाना मुश्किल हो जाता है, वहां, अगले दो से तीन माह का राशन स्टॉक कर लिया जाए। बर्फबारी से अवरुद्ध होने वाले मार्गों को खोलने के लिए सभी उपकरण जैसे जेसीबी मशीन, पोकलैंड मशीन, स्नो कटर एवं बर्फ में फंसे वाहनों को निकालने के लिए चेन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पालाग्रस्त क्षेत्रों में सड़कों पर चूने एवं नमक का छिड़काव किया जाए। इसके अलावा साइन बोर्ड लगाकर लोगों को संभावित खतरे के प्रति सचेत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun News: ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, हाइड्रोलिक्स में खुलेंगे नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी ने कहा, शीतकालीन यात्रा भी शुरु हो चुकी है। ऐसे में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। बैठक में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबेदुल्लाह अंसारी, डॉ. पूजा राणा, डॉ. वेदिका पंत, रोहित कुमार, हेमंत बिष्ट आदि मौजूद रहे।

निराश्रित पशुओं की भी देखभाल जरूरी : स्वरूप
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप ने कहा, शीतलहर के दौरान निराश्रित पशुओं की भी चिंता करनी बहुत जरूरी है। हर जिले में इस दिशा में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पशुपालन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर निराश्रित पशुओं के ठहरने के लिए स्थान चिह्नित करें।


आपदा में बेघर लोगों का रखें ख्याल
देहरादून। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप ने कहा, इस साल प्रदेश में घटित आपदाओं में बेघर हुए लोगों का विशेष तौर पर ख्याल रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि राहत शिविरों में रह रहे लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर सतर्कता जरूरी
देहरादून। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद स्वरूप ने कहा, शीतकाल में मैदानी क्षेत्रों में कोहरा रहता है। परिवहन विभाग के साथ मिलकर वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed