फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Centers of Excellence to be opened in Automation, Robotics, Hydraulics

Dehradun News: ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, हाइड्रोलिक्स में खुलेंगे नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Thu, 06 Nov 2025 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
New Centers of Excellence to be opened in Automation, Robotics, Hydraulics
- कौशल विकास विभाग आईटीआई को बना रहा है सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
विज्ञापन


- नए ट्रेड में भी मिलेगा पढ़ने का मौका, रोजगार भी होगा आसान

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड के आईटीआई छात्र जल्द ही ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, हाइड्रोलिक्स, एआई जैसे विषयों की पढ़ाई करके उद्योगों में अच्छा रोजगार हासिल कर सकेंगे। इसके लिए सरकार आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि बीते तीन साल में 21 आईटीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जोड़ चुके हैं। इनका प्लेसमेंट रिकॉर्ड 92 प्रतिशत है। आईटीआई के विकास के लिए तेजी से काम हो रहा है। 24 आईटीआई को वर्ल्ड बैंक से फंड मिला है, जिससे उनका आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 13 आईटीआई टाटा टेक्नोलॉजी को दी गई हैं। टाटा कंपनी यहां अपना इंफ्रास्ट्रक्चर लाएगी और छात्रों को उद्योग की मांग के हिसाब से तैयार करेगी। वह आईटीआई परिसर में अत्याधुनिक मशीनें भी लगाएगी।
विज्ञापन

सरकार ने उत्तराखंड में पहली बार सहसपुर में स्किल डेवलपमेंट सेंटर तैयार किया है। इसमें नौ अत्याधुनिक ट्रेड में प्रदेशभर के मेधावियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां हॉस्टल व खाना निशुल्क है। वहीं, 67 युवाओं को जापान, सऊदी अरब भेजा गया है। 33 आईटीआई को डीएसटी यानी ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग से जोड़ा है। इसके तहत छह माह तक बच्चा संस्थान में पढ़ेगा और छह माह तक वह इंडस्ट्री में मशीनों पर काम सीखेगा। इस दौरान इंडस्ट्री में उसे नौ से 12 हजार रुपये स्टाइपंड भी मिलेगा। अब प्रदेशभर में कुछ आईटीआई को ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, एआई, हाइड्रोलिक्स जैसे आधुनिक और भविष्य की ट्रेड के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जा रहा है। इससे युवाओं के रोजगार की राह और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed