फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions for deployment of experts in CHC Sahiya and Chakrata

Dehradun News: सीएचसी साहिया और चकराता में विशेषज्ञों की तैनाती के निर्देश

Tue, 22 Oct 2024 06:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions for deployment of experts in CHC Sahiya and Chakrata

विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. कल सिंह बिष्ट ने सीएचसी साहिया और चकराता का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। दोनों ही अस्पतालों में विशेषज्ञों की नियुक्ति और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मशीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएचसी साहिया के निरीक्षण में आईपीडी और पैथोलॉजी लैब में कुछ खामियां पाई गई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी को सुधार कर विभाग को रिपोर्ट करने के लिए कहा। इस दौरान अस्पताल में सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ की लंबे समय से तैनाती न होने की बात सामने आई। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की भी सुविधा नहीं है। सीएचसी पर 104 गांवों के ग्रामीण उपचार के लिए निर्भर है, लेकिन अस्पताल में 30 बेड ही हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक ने एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान को विशेषज्ञों की नियुक्ति और अल्ट्रासाउंड जांच मशीन की व्यवस्था के लिए कहा। सीएचसी चकराता के निरीक्षण के दौरान भी ग्रामीणोें ने सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति और अल्ट्रासाउंड जांच न होने की बात बताई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक ने एसीएमओ को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। दिलऊ उपकेंद्र में ग्रामीणों ने डीजी को स्टाॅफ की कमी की जानकारी दी। जबकि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पजिटीलानी में एक्सरे जांच सुविधा की मांग की गई। इस दौरान सयुंक्त निदेशक (स्टेटिक्स) निखिल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार जावेद खान, परियोजना लीडर शुभम त्यागी, परामर्शदाता डॉ. आदित्य कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर, डॉ. प्रदीप उनियाल, महिला चिकित्साधिकारी डॉ. ममता नेगी, फार्मासिस्ट आजाद चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed