फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Institute of Indian Geomorphologists Young Geomorphologists

Dehradun News: देश के 14 विवि के प्रतिनिधि जानेंगे एडवांस्ड मैपिंग तकनीक

Tue, 03 Jun 2025 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Institute of Indian Geomorphologists Young Geomorphologists
Iदून विवि में शुरू हुआ पांच दिवसीय इंटेंसिव ट्रेनिंग प्रोग्रामI
विज्ञापन




दून विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन जियोमॉर्फोलॉजिस्ट्स यंग जियोमॉर्फोलॉजिस्ट्स फोरम (आईजीआई-वाईजीएफ) के पांचवें संस्करण का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के 14 विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

विवि के भूगोल विभाग और भूविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी एडवांस्ड मैपिंग तकनीकी की बारीकियां समझेंगे। कार्यक्रम में दिल्ली विवि, जवाहरलाल नेहरू विवि, कलकत्ता विवि, इलाहाबाद विवि समेत अन्य विवि के कुल 33 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। देशभर के 20 विषय विशेषज्ञ प्रतिभागियों को इस विधा का प्रशिक्षण भी देंगे। दून विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने बताया, हाल ही में विवि को पांच करोड़ की अनुदान राशि प्राप्त हुई है, जिससे एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। यह लैब भविष्य के शोध और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
विज्ञापन




आईसीएसएसआर के सदस्य सचिव प्रो. धनंजय सिंह ने समसामयिक सामाजिक चुनौतियों के समाधान में समाज विज्ञानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। आईजीआई के महासचिव प्रो. एआर सिद्दीकी ने आईजीआई के इतिहास और वाईजीएफ जैसे मंचों के महत्व को बताते हुए जियोमॉर्फोलॉजी के क्षेत्र में नवाचार और संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर वाडिया हिमालयन भूविज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. विनीत गहलौत, प्रो. सीडी सिंह, डॉ. सुमंत्र बिस्वास, डॉ. अरिंदम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed