{"_id":"4f92b452d591a529c0bf279d45e95bce","slug":"inspector-recruitment-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा भर्ती परीक्षा: हाईकोर्ट ने दी बड़ी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा भर्ती परीक्षा: हाईकोर्ट ने दी बड़ी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस में दारोगा के पदों पर होने वाली विभागीय रैंकर परीक्षा में आवेदन करने से रह गए जवानों को राहत मिल गई है। नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जवानों को परीक्षा के तय दिन पर परीक्षा शुरू होने से पहले तक आवेदन का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
304 पदों के लिए होनी है परीक्षा
प्रदेश में 304 दारोगाओं के पदों पर रैंकर परीक्षा एक मार्च को आयोजित होनी है। 18 परीक्षा केंद्रों पर 10500 जवानों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है। इस बीच नैनीताल उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर सुनवाई के बाद परीक्षा का परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के अनुपालन में अब पुलिस मुख्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर आवेदन करने से छूटे जवानों को मौका दे दिया है।
परीक्षा से पहले तक आवेदन
कहा गया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाया है तो वह एक मार्च को परीक्षा शुरू होने से पहले संबंधित जिले के परीक्षा केंद्र प्रभारी को अपना आवेदन सभी औपचारिकताएं पूरी कर दे सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद उसे परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। परीक्षा कैमरों की नजर में होगी। पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने परीक्षा में पारदर्शिता का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया है।