{"_id":"57dcd1084f1c1b5e48d47c29","slug":"inspecteor-got-relief-from-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगाओं को मिली चुनाव आयोग से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगाओं को मिली चुनाव आयोग से राहत
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:17 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : Bureau
विधानसभा चुनाव में उप निरीक्षकों को गैर जनपद स्थानांतरण से राहत मिल गई है। प्रमुख सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने कहा कि तीन साल की अवधि पूरी करने वाले दारोगाओं का दूसरी विधानसभा में ट्रांसफर किया जाए। अनावश्यक रूप से उन्हें गैर जनपद में स्थानांतरण करने से बचा जाए।
विज्ञापन
प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश के अनुपालन में तीन साल से जमा दारोगाओं और इंस्पेक्टरों को स्थानांतरित करने के लिए 30 सितंबर की डेट लाइन तय है। इस लिहाज से जिले और रेंज स्तर पर तबादला सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
इसी बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दारोगाओं को एक विधानसभा में दोबारा तैनाती न दी जाए। ऐसे दारोगाओं का दूसरी विधानसभा में ट्रांसफर किया जाए। शहर क्षेत्र से ही पांच विधानसभाएं हैं। ऐसे में उन्हें इधर से उधर ट्रांसफर में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन