{"_id":"6689556c3ad7ff68a3bd257bcef70892","slug":"inquiry-with-train-driver-and-guard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपलिंग टूटने पर ट्रेन ड्राईवर और गार्ड तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपलिंग टूटने पर ट्रेन ड्राईवर और गार्ड तलब
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 14 Oct 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
अहमदाबाद मेल की कपलिंग और बफर टूटने के मामले में मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड के बयान दर्ज कर रिपोर्ट मंडल मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
दो हिस्सों में हो गई थी ट्रेन
सोमवार दोपहर 12 बजे अहमदाबाद मेल के हरिद्वार के ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही कपलिंग और बफर टूट गए थे। इससे ट्रेन दो अलग-अलग हिस्सों में बंट गयी थी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात निरीक्षक गजेंद्र सिंह की ओर से गार्ड और ड्राइवर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इसकी रिपोर्ट डीआरएम मुरादाबाद को भेज दी गई है।
विज्ञापन
मुंबई के अधिकारी करेंगे जांच
उन्होंने बताया कि ट्रेन वेस्टर्न रेलवे की है। इसलिए घटना की जांच भी मुंबई सेंट्रल के रेलवे अधिकारियों की टीम करेगी। जांच पड़ताल पूरी होने के बाद क्षतिग्रस्त बोगी को अहमदाबाद के लिए रवाना किया जाएगा। फिलहाल बोगी ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी है।