फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   inquiry team will meat badrinath rawal in delhi

रावल से पूछताछ को दिल्ली जाएगी जांच टीम

Tue, 11 Feb 2014 10:07 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 11 Feb 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
inquiry team will meat badrinath rawal in delhi

बदरीनाथ रावल पर महिला से छेड़छाड़ के आरोप की जांच के लिए बदरी-केदार मंदिर समिति की पांच सदस्यीय टीम बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन


पढ़ें,कमजोर हो रही है उत्तराखंड की रीढ़
विज्ञापन


टीम दिल्ली पुलिस से मामले की पूरी जानकारी लेने के साथ ही रावल से भी पूछताछ करेगी। चार दिन में टीम अपनी रिपोर्ट मंदिर समिति को सौंपेगी।

आरोप सही होने पर रावल होंगे बर्खास्त
रावल पर आरोप सही पाए जाते हैं तो उन्हें बर्खास्त कर मंदिर समिति नायब रावल ईश्वर नंबूदरी को बदरीनाथ की पूजा-अर्चना का जिम्मा सौंपेगी।

पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति की जांच टीम में बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र नैथानी, केदारनाथ मंदिर के अधिशासी अधिकारी अनिल शर्मा, विधि अधिकारी शिशुपाल सिंह और समिति के सदस्य चंद्र किशोर मैठाणी शामिल हैं।

समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने फोन पर बताया कि जांच टीम चार दिनों में अपनी रिपोर्ट समिति को सौंप देगी।

धर्माधिकारियों से लेगी राय
मामले में सत्यता पाए जाने पर नायब रावल की नियुक्ति यात्रा से पूर्व की जाएगी। इसके लिए विद्वत मंडली और धर्माधिकारियों की राय ली जाएगी।

पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

समिति अध्यक्ष अभी घनसाली (टिहरी गढ़वाल) में हैं। उनके बुधवार सुबह देहरादून पहुंचने की संभावना है। दून में अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर वह दिल्ली जाएंगे।

बीकेटीसी के कार्यक्रमों की सीबीआई जांच हो
जहां बीकेटीसी रावल के ऊपर लगे आरोपों की जांच कर रही हैं वहीं उत्तराखंड क्रांति दल (पी) ने बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से संचालित समस्त क्रियाकलापों और कार्यक्रमों की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। दल ने मंगलवार को डीएम के माध्यम से सीएम को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है।

पढ़ें,आया था सिफारिश करने, पहुंच गया हवालात

दल के सदस्यों ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने, समिति में कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच और रावल की नियुक्ति, अधिकारों की जांच की मांग उठाई है। कहा गया कि समिति की चल-अचल संपत्ति की जांच भी होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed