फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   inquiry team met victim in badrinath rawal case

बदरीनाथ रावल के खिलाफ डटी है पीड़िता

Sun, 16 Feb 2014 06:56 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर, देहरादून
अमर उजाला, गोपेश्वर, देहरादून Updated Sun, 16 Feb 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
inquiry team met victim in badrinath rawal case

बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) वी केशवन नंबूदरी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली पीड़िता अपने बयान पर कायम है।

विज्ञापन


पढ़ें, धर्मनगरी में अभी और छाएगा अंधेरा

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की जांच टीम ने दिल्ली में महिला से मुलाकात की। रावल ने टीम से मिलने से इंकार कर दिया। टीम अब दोबारा जेल प्रशासन से अनुमति लेकर रावल का पक्ष जानने के लिए दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन


होटल प्रबंधन ने नहीं दिखाया रजिस्टर
12 फरवरी को बीकेटीसी की जांच टीम दिल्ली रवाना हुई थी। टीम ने पीड़िता के साथ दिल्ली पुलिस और होटल प्रबंधन से भी बातचीत की। पीड़िता का पक्ष लेने के बाद जांच टीम उस होटल में गई, जहां से रावल को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी, तापमान गिरा

टीम को होटल का कमरा सील मिला। होटल प्रबंधन ने टीम को अपना रजिस्टर रिकार्ड भी नहीं दिखाया।

पुलिस से ली विस्तृत जानकारी

inquiry team met victim in badrinath rawal case

टीम के सदस्यों ने टीम से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि रावल का पक्ष जानना बेहद जरूरी है। इसके लिए जांच टीम दोबारा दिल्ली जाएगी।

पढ़ें, विभागों को लेकर बुरी तरह घिरे हरीश रावत

उन्होंने बताया कि यात्राकाल में बदरीनाथ धाम में वेदपाठियों, हक-हकूकधारियों और रावल के साथ बेहतर समन्वय बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान

आगामी 17 फरवरी को ऋषिकेश में हक-हकूकधारियों की बैठक बुलाई गई है। हालांकि इसका बीकेटीसी के एक्ट में प्राविधान नहीं है, लेकिन धाम में बेहतर वातावरण बनाने के लिए बैठक में चर्चा की जाएगी।

रावल की जमानत के बाद ही मुंह खोलेंगी गिरिजा

inquiry team met victim in badrinath rawal case

बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी (रावल) वी केशवन नंबूदरी के महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद से उनके भाई माधवन, कृष्णन समेत छोटी बहन गिरिजा देवी ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। गिरिजा ने साफ किया है कि वह रावल की जमानत के बाद ही मुंह खोलेंगी।

पढ़ें, हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

छेड़छाड़ प्रकरण में तथ्य बटोरने के उद्देश्य से दिल्ली पहुंची मंदिर समिति की जांच टीम के सदस्यों ने गिरिजा देवी से ‌भी मुलाकात की।

पढ़ें, धर्मनगरी में अभी और छाएगा अंधेरा

दुभाषिए सुभाष के माध्यम से हुई बात-चीत में रावल की बहन ने रावल पर लगे आरोपों के संबंध में फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

'भरोसा नहीं होता कि रावल ऐसा कर सकते हैं'

inquiry team met victim in badrinath rawal case

जांच समिति के अध्यक्ष चंद्र किशोर मैठाणी के अनुसार पीड़िता और उनके पिता से भी टीम ने मुलाकात की है। बकौल मैठाणी पीड़िता जहां अपने आरोपों पर कायम है, वहीं पीड़िता के पिता को अब तक भरोसा नहीं कि रावल ऐसा कर सकते हैं।

पढ़ें, धर्मनगरी में अभी और छाएगा अंधेरा

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने रावल से मिलने के लिए आवेदन किया था, लेकिन रावल ने इसे तवज्जो नहीं दी, लिहाजा टीम शनिवार शाम बगैर वी केशवन नंबूदरी से मिले उत्तराखंड लौट आई है।

पढ़ें, वैलेंटाइन-डे पर बारिश ने धोए प्रेमियों के अरमान

चंद्र किशोर मैठाणी के मुताबिक दिल्ली में जुटाए गए तथ्यों की रिपोर्ट वह अब बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के समक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed