फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Inquiry committee formed for computer purchase disturbances

कंप्यूटर खरीद गड़बड़ी प्रकरण में जांच कमेटी गठित

Thu, 28 Dec 2017 12:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Dec 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन

कंप्यूटर खरीद में गड़बड़ी प्रकरण में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


इसके साथ ही आदेश दिए हैं कि हरीश रावत सरकार और मौजूदा सरकार में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के मद से जितनी भी खरीदारी हुई है उसका पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने पर किसके खिलाफ, क्या करना है? इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

बुधवार को उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कालेज के सभागार में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने रूसा के अधिकारियों के साथ गोपनीय बैठक की। उन्होंने कंप्यूटर, किताबों और दूसरे उपकरणों की खरीदारी के संबंध में कालेजों और विश्वविद्यालयों के अधिकारियों से जानकारी ली। कालेजों और विश्वविद्यालयों के प्रबंधन की हालत देखकर मंत्री ने सबकी बखिया उधेड़नी शुरू कर दी। बैठक ढाई-तीन घंटे चली, लेकिन अपर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह पौन घंटे में ही बैठक से चले गए।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि सारे सचिवों, निदेशकों और रूसा के अधिकारियों को आदेश कर दिए गए हैं कि एक-एक महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में जाएं पिछली सरकार और इस सरकार में किस-किस चीज की खरीदारी हुई है, पता करें। इसकी रिपोर्ट बनाकर दें। उन्होंने कहा कि सारी स्थिति का जायजा लेने के बाद कार्रवाई के संबंध में शासन निर्णय लेगा। अगर किसी गलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के भवनों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल तक भरेंगे कुलपति के रिक्त पद
उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि कुलपतियों के जितने पद रिक्त हैं, उन्हें अगले साल भर दिया जाएगा। आवेदन आने शुरू हो गए हैं, एक पद के लिए 70 से डेढ़ सौ के बीच आवेदन आए हैं। इसके साथ ही जो भवन बनकर तैयार हो गए हैं उनका लोकार्पण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed