फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand Accident News: Innova Car fell into ditch in tanakpur Champawat Highway during return from delhi, Two Killed

उत्तराखंड: फरीदाबाद से पिथौरागढ़ जा रही कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 16 May 2020 12:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 May 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Innova Car fell into ditch in tanakpur Champawat Highway during return from delhi, Two Killed
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। फरीदाबाद (हरियाणा) से प्रवासी मजदूरों को लेकर पिथौरागढ़ जा रही इनोवा कार टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर सूखीढांग के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में फरीदाबाद निवासी चालक और बागेश्वर निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल हुए पिथौरागढ़ के युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


फरीदाबाद से पिथौरागढ़ और बागेश्वर के चार युवकों को लेकर इनोवा कार (डीएल 1 आर टीए/1912) शुक्रवार की दोपहर टनकपुर से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। दोपहर करीब तीन बजे सूखीढांग से करीब दो किमी. पहले वन चौकी के समीप के मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सेक्टर 88 बाड मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद निवासी कार चालक अरुण कुमार (36) पुत्र राजाराम मंडल और बागेश्वर जिले के ग्राम उड़खोली थाना पंज्यूला गरुड़ निवासी गिरीश राम (28) पुत्र धरम राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिथौरागढ़ जिले के अखोली निवासी सूरज सिंह मलसूनी (21) पुत्र होशियार सिंह ने संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



हादसे में सूरज मलसूनी का भाई दीपक मलसूनी (32) और बागेश्वर जिले के पुलखोली गांव का निवासी संतोष राम (25) पुत्र गोविंद राम गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे का पता चलते ही चल्थी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम दयानंद सरस्वती, सीओ विपिन चंद्र पंत, एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी के नेतृत्व में डॉक्टरों, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचे रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव में इन लोगों ने दिखाई तत्परता

सूखीढांग के पास हुए इनोवा कार हादसे में एसडीएम दयानंद सरस्वती और सीओ विपिन चंद्र पंत के अलावा चल्थी चौकी इंचार्ज हरीश कुमार, अग्निशमन अधिकारी वंशनारायण यादव के नेतृत्व
में पुलिस, अग्निशमन विभाग और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को रेस्क्यू करने में खासी तत्परता दिखाई, जबकि कोतवाल धीरेंद्र कुमार घायलों के पहुंचने से पहले ही संयुक्त चिकित्सालय में फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।

घायलों को बचाने में जी-जान से जुटी रही डॉक्टरों की टीम
सूखीढांग इनोवा कार हादसे का पता चलते ही डॉक्टरों की टीम ने भी खासी तत्परता दिखाई। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी के नेतृत्व में जहां डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच प्राथमिक उपचार कर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, वहीं अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए पहले से तैयार चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. आफताब अंसारी, डॉ. मो. उमर, डॉ. रोहित ग्रोवर, डॉ. गौरव शर्मा और स्टॉफ नर्सों से पूरी निष्ठा के साथ घायलों का उपचार किया, लेकिन अस्पताल में सबसे पहले पहुंचाए गए गंभीर से घायल सूरज सिंह मलसूनी को डॉक्टरों की टीम बचा नहीं पाई जबकि दो घायलों को मरमह पट्टी और जरूरी उपचार कर राहत पहुंचाई।

बाजपुर में छोटा हाथी और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत

बाजपुर में सुबह गडरी नदी पुल के पास छोटा हाथी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि मृतक का जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। शुक्रवार को गांव शिवपुरी निवासी सतपाल सिंह अपने जीजा के साथ बाजार से घर वापस लौट रहा था।

उस दौरान उसकी बाइक को बेरिया दौलत रोड गडरी नदी पुल के पास छोटा हाथी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सतपाल सिंह और अजमेर सिंह सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलो को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सतपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि अजमेर सिंह की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तरकाशी में मजदूरों से भरी बस सड़क पर पलटी

उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ से मजदूरों को लेकर बिहार जा रही एक बस सड़क पर पलट गई है। हादसा कंडीसौड़ कोटीगाड़ के पास हुआ। बस में 22 मजदूर सवार थे। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।

दुर्घटना का कारण का ब्रेक पाइप फटना बताया जा रहा है। फिलहाल मजदूर वापस चिन्यालीसौड़ लौट गए हैं। बताया जा रहा है मजदूरों ने बिहार जाने के लिए खुद ही बस बुक कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed