फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Injured bike rider dies while being taken to higher center

Dehradun News: घायल बाइक सवार की हायर सेंटर ले जाते हुए मौत

Fri, 08 Nov 2024 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Injured bike rider dies while being taken to higher center
कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटना में घायल बाइक सवार युवक की हायर सेंटर ले जाते हुए मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक युवक घर के दरवाजे पर चिटकनी लगाकर बाइक से तेज रफ्तार में निकला था। कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे धन्वंतरी चौक पर एक बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली।
विज्ञापन




सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। युवक को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल होने के चलते हायर सेंटर भेज दिया। हायर सेंटर ले जाते हुए रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक का नाम वैभव (25) पुत्र गौरव डंक है। वह विकासनगर की गुरुद्वारा गली का निवासी था। बताया कि मृतक अपने दादा दादी के साथ रहता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed