फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information of robbery, police kept running

Dehradun News: महिला ने दी लूट की सूचना, दौड़ती रही पुलिस

Sat, 03 May 2025 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Information of robbery, police kept running

विज्ञापन
सोने की चेन, कान के कुंडल और चार हजार की नगदी की लूट की सूचना ने पुलिस को खूब छकाया। कई स्थानों पर जाने के बाद भी पुलिस को लूट की घटना का कोई सुराग नहीं मिला। लूट की सूचना देने वाली महिला पुलिस को नई कहानी बता भ्रमित करती रही। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11.30 जामा मस्जिद के मुतवल्ली खालिद मंसूरी को बाजार चौकी के पास एक नेपाली मूल की महिला मिली। महिला के पास एक बैग था और रो रही थी। महिला के एक पैर में चप्पल भी नहीं थी। महिला ने मुतव्वली को बताया कि कुछ युवकों ने उससे चेन, कान के कुंडल और करीब चार हजार नेपाली रुपये लूट लिए। मुतवल्ली महिला को चौकी लेकर पहुंचे। लूट की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी महिला के बताए कई स्थानों पर गए। लेकिन, कहीं से भी लूट की घटना की जानकारी नहीं मिली। महिला बाद में लूट की अलग-अलग कहानी बताने लगी। यह भी बताया कि वह हरिद्वार में रह रही थी। फिर बताया कि बच्चे उसे छोड़कर चले गए थे। मुतवल्ली में महिला को भोजन कराया, उसकी आर्थिक मदद भी की। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि महिला का नाम कली थापा था। उसकी उम्र करीब 50 वर्ष थी।महिला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की रहने वाली है। मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही है। बताया कि बाजार में क्षेत्र में कहीं लूट की पुष्टि भी नहीं हुई। बताया कि महिला को उसके घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed