फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   information ministry director drunk.

नशे में प्रचार निदेशक ने किया हुड़दंग

Thu, 19 Mar 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 Mar 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
information ministry director drunk.

देहरारादून में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशक ने शराब के नशे में दफ्तर से लेकर पुलिस चौकी तक जमकर हुड़दंग किया।

विज्ञापन


एक कर्मचारी से मारपीट की। लोगों ने रोका तो गालीगलौज की। उसे कार में बिठाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल करा दिया।
विज्ञापन


तिलक रोड स्थित क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के आफिस में तैनात एक कर्मचारी बुधवार शाम बुरी हालत में भागता हुआ खुड़बुड़ा चौकी पहुंचा। उसने बताया कि संस्थान के निदेशक विवेक गौड़ ने नशे में धुत होकर उससे मारपीट की है। इस बीच गौड़ भी चौकी के बाहर पहुंच गया और शोर मचाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग जुटने लगे तो वह उन्हें भी गालियां देने लगा। इस पर पुलिसकर्मी बाहर आए और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनसे भी गालीगलौज करने लगा। उसे पुलिस चौकी में बिठा लिया गया, तब भी वह हंगामा करता रहा। जानकारी पर स्थानीय पार्षद अशोक कोहली भी पहुंच गए।


उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें भी ऐसी कई शिकायतें मिली हैं कि गौड़ हर रोज आफिस में शराब पीता है और इसके बाद कर्मचारियों से अभद्रता करता है। बाद में पुलिस गौड़ को कार में बिठाकर कोतवाली ले आई। इस दौरान वह कार में बैठने से आनाकानी करता रहा।

किसी तरह पुलिस ने उसे बिठाया। इंस्पेक्टर कोतवाली एसएस बिष्ट ने बताया कि आरोपी का मेडिकल कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

लोगों ने बनाए वीडियो
प्रचार निदेशक विवेक गौड़ जिस वक्त खुड़बुड़ा चौकी के बाहर लोगों से गालीगलौज कर रहा था, कुछ लोग मोबाइल फोन पर उसका वीडियो बनाने लगे। चौकी के भीतर भी वह पुलिस से अभद्रता में लगा रहा। इस दौरान भी कुछ तमाशबीन भीतर घुस गए और आरोपी का वीडियो बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed