फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Information about government schemes was given in the camp

Dehradun News: शिविर में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Thu, 26 Mar 2026 02:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Information about government schemes was given in the camp
- सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विकासखंड कार्यालय में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर का उद्घाटन करते हुए उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने सभी विभागों के अधिकारियों से योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभाग मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान ने कहा प्रदेश सरकार ने चार साल के कार्यकाल में हर एक व्यक्ति की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यान, बाल विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य आदि विभागों के स्टॉल भी लगाए गए और शिविर में आए लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार सुशीला कोठियाल, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप उनियाल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed