फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   inflation effects devotion

भगवान को खुश करने के लिए भक्तों ने अपनाया शॉर्टकट

Thu, 14 Nov 2013 10:06 AM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 Nov 2013 10:06 AM IST
विज्ञापन
inflation effects devotion

महंगाई ने लोगों को अब धार्मिक अनुष्ठानों से भी दूर कर दिया है। घर में धूमधाम से होने वाले आयोजन अब लोग चाहकर भी नहीं करा पाते, वजह इनमें होने वाला खर्च है। इसके लिए भी लोगों ने अब शॉर्टकट फार्मूला ढूंढ निकाला है।

विज्ञापन


लोगों की मानें तो आवश्यक आयोजनों में कटौती के साथ ही समय-समय पर घरों में होने वाले अनुष्ठानों पर अंकुश लग गया है। अलबत्ता मंदिरों में ही पूजा-अर्चना से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


कुछ यूं निकाला शॉर्टकट
घरों में महामृत्युंजय जाप जैसा अनुष्ठान अब संभव नहीं रहा। इस जाप के सूक्ष्म का बजट भी अब 20 हजार से कम नहीं आता। ऐसे में जाप अब खुद ही कर लेते हैं। यही नहीं बच्चों के जन्मदिन पर भी हर साल ग्रहों का पूजन कराते थे। लेकिन महंगाई ने इस कदर बेहाल कर दिया है कि अब खुद ही बच्चों का जन्मदिन पूजना पड़ रहा है। पूजन की दक्षिणा किसी मंदिर में दे दी जाती है। अरविंद गार्गी, कुंज विहार, कारगी चौक
विज्ञापन
विज्ञापन


जाप भी घर पर
अक्सर राशि में खराब चल रहे ग्रहों का पूजन घर पर कराया करते थे। अपने घर में अनुष्ठान हो, घर पवित्र यह कौन नहीं चाहता। घर में आयोजनों की तो बात ही अलग होती है। इसके लिए 10 से 11 दिनों का जाप भी घर पर होता था। इस बीच महंगाई के बढ़ते ही इस पर 20 से 30 हजार तक खर्च होने लगा है। अब मंदिर में जाकर ही पंडित जी से पूजन करा लेते हैं जो पांच हजार तक में हो जाता है। बड़ी पूजा की जगह अब दान आदि कर सूक्ष्म रूप में ही सब कुछ निपटाना पड़ रहा है। सुषमा रमोला, निवासी खुड़बुड़ा

अब लोग फोन करके सीधे यही पूछते हैं कि हमें ग्रह दोष का पूजन कराना है या कोई और धार्मिक आयोजन आप यह बताइए कि कम से कम खर्च में हम इसे कैसे कर सकते हैं? धार्मिक आयोजन में होने वाले खर्च को कम करने पर तो लोगों का जोर रहता ही है साथ में समय की कमी के चलते लोग आयोजन भी सूक्ष्म रूप में कराना चाहते हैं। आचार्य भरत राम तिवारी, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड विद्वत सभा


लोगों के घरों में लंबे समय से कर्मकांड करा रहा हूं। इसके साथ ही मंदिर में भी पुजारी हूं। पहले मंदिर का पूजन निपटाने के बाद घरों में धार्मिक आयोजन कराने जाता था। अब लोग घर पर आयोजन ना कराकर सीधे मंदिर ही पहुंच जाते हैं। घरों में रूद्राभिषेक, देवी पूजन आदि कराने में काफी खर्च हो जाता है तो अब लोग मंदिर में ही यह सब निपटा लेते हैं और मर्जी से दक्षिणा दे देते हैं। पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed