{"_id":"57a50d9c4f1c1b8f3a2b945a","slug":"infection-in-eyes-after-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन के बाद चार मरीजों की आंखों में फैला इंफेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन के बाद चार मरीजों की आंखों में फैला इंफेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 06 Aug 2016 03:35 AM IST
विज्ञापन
अांख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद चार मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया। जांच में ऑपरेशन थिएटर में इंफेक्शन का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। इसका कारण बारिश और नमी को बताया जा रहा है। इस पर ऑपरेशन थिएटर को बंद कर दिया गया है। चारों मरीजों का हायर सेंटर में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह दून अस्पताल में चार मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंखों में इंफेक्शन हो गया। मरीजों ने इसकी शिकायत चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा से की।
विज्ञापन
आमतौर पर मरीजों के आंखों पर गंदे हाथ लगाने, साफ-सफाई न होने, बारिश, नमी व सीलन के कारण इंफेक्शन का स्तर बढ़ने, हाईजीन का स्तर कम होने के कारण इस तरह की दिक्कतें होती हैं। लेकिन एक साथ चार मरीजों को इंफेक्शन होने का कारण किसी की समझ में नहीं आया। बाद में ओटी में किए गए कल्चर टेस्ट में संक्रमण का स्तर ज्यादा पाया गया। जिसके बाद चिकित्साधीक्षक डा. टम्टा ने ओटी में ऑपरेशन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
चालीस रोगियों में चार को इंफेक्शन
नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि बरसात के दौरान संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। करीब 40 रोगियों के ऑपरेशन किए गए, जिसमें से चार को इंफेक्शन हुआ। उन्होंने बताया कि हर माह ओटी का कल्चर टेस्ट किया जाता है। संक्रमण के बाद ओटी का कल्चर टेस्ट पॉजिटिव मिला है, जिस पर संक्रमण खत्म करने का प्रयास किया गया। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से आंखों के ऑपरेशन नहीं हुए हैं।
सोमवार से होंगे ऑपरेशन
नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि ओटी में पिछले एक सप्ताह से ऑपरेशन बंद हैं। यहां साफ-सफाई कर फार्मालिन का धुआं किया गया। इससे संक्रमण का खतरा नहीं रहता। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों में तीन बार कल्चर टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब सोमवार से दोबारा ऑपरेशन सुचारु होंगे।