फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indo US forces will do joint military exercises Against terrorism in Uttarakhand

भारत-अमेरिका एक साथ मिलकर करेंगे आतंकवाद की चुनौती से निपटने की तैयारी

Sun, 09 Sep 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Sun, 09 Sep 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Indo US forces will do joint military exercises Against terrorism in Uttarakhand
India America

आतंकवाद की चुनौती से अब भारत और अमेरिका की सेना एक साथ मिलकर निपटेंगीं। भारत-अमेरिका संयुक्त युद्धाभ्यास 16 सितंबर को यहां चौबटिया में शुरू होगा। 14 दिनी इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद और काउंटर इंसरजेंसी की चुनौती से निटपने के गुर सीखेंगे।

विज्ञापन


बताया गया है कि युद्धाभ्यास के लिए शीघ्र ही अमेरिकी सेना चौबटिया छावनी पहुंचेगी। वहां सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया जा रहा है। भारत और अमेरिका के बीच यह 14वां युद्धाभ्यास है। 2016 में भी यहां दोनों सेनाओं ने युद्धाभ्यास के दौरान कई विषय आपस में साझा किए थे।
विज्ञापन

 

काउंटर इंसरजेंसी का व्यापक अनुभव

Indo US forces will do joint military exercises Against terrorism in Uttarakhand
Indo US forces

भारत की ओर से गरुड़ डिवीजन के 350 अधिकारी और जवान तथा इतने ही सैनिक और अधिकारी अमेरिका की तरफ से युद्धाभ्यास में शिरकत करेंगे। 29 सितंबर तक चलने वाले इस संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अधीन कठिन परिस्थितियों में काउंटर इंसरजेंसी और आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के गुर सीखेंगे।

दोनों लोकतांत्रिक देशों की सेनाओं के पास एंटी टेरेरिज्म और काउंटर इंसरजेंसी का व्यापक अनुभव है। युद्धाभ्यास के दौरान सेनाएं आपस में उपकरणों की तकनीक और अत्याधुनिक हथियारों के संचालन की जानकारी भी साझा करेंगी। युद्धाभ्यास के समापन पर दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन का प्रदर्शन करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed