फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indo nepal joint military training exercise

'आतंकियों' से निपटेगी भारत-नेपाल की सेना

Tue, 19 Aug 2014 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Aug 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
Indo nepal joint military training exercise

घने जंगलों में युद्ध कौशल में महारत हासिल करने के लिए भारत नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास सोमवार को शुरू हो गया है।

विज्ञापन


आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाने की रणनीति इंडो नेपाल सूर्यकिरण-7 का मुख्य फोकस है।

उत्तर भारत एरिया के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल आरएन नायर ने पिथौरागढ़ सैन्य छावनी में युद्धाभ्यास से पहले दोनों और की सेनाओं को मौजूदा आतंकवाद की चुनौतियों से अवगत करवाया।

31 अक्टूबर तक चलेगा प्रशिक्षण

Indo nepal joint military training exercise

इंडो नेपाल संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास सूर्य किरण 7 में सैन्य प्रशिक्षण 31 अक्टूबर तक चलेगा। गरुड़ डिवीजन की मदद से आयोजित होने वाले युद्धाभ्यास में पिथौरागढ़ की 6 हजार फीट ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्य चलेगा।

वर्ष 2011 में मिजोरम से शुरू हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास को अब बटालियन स्तर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें दोनों और से तीन तीन सौ सैनिक मौजूद रहते हैं। युद्धाभ्यास का उद्देश्य सब यूनिट स्तर की रण कौशलता व आंतरिक सैन्य कार्रवाई की धार को तेज करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युद्धनीति बनाने में बल मिलेगा

Indo nepal joint military training exercise

सैनिकों को आपदा प्रबंधन के गुर भी इस अभ्यास में सिखाए जाते हैं। सेना का मानना है कि दोनों सेनाओं को आपसी युद्धनीति बनाने में और अधिक बल मिलेगा, जिससे सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंध भी और बेहतर होंगे।

युद्ध अभ्यास के दौरान नेपाल सेना के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed