फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indo Nepal Bus accident 11 passengers injured

दिल्ली से महेंद्रनगर जा रही भारत-नेपाल मैत्री बस पलटी, 11 यात्री बुरी तरह घायल

Fri, 23 Feb 2018 11:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा Updated Fri, 23 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
Indo Nepal Bus accident 11 passengers injured
acccident - फोटो : Demo pic

दिल्ली से महेंद्रनगर जा रही नेपाल-भारत मैत्री सेवा की बस ग्राम बरी के पास एक मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 11 नेपाली यात्री घायल हो गए। 108 सेवा से सभी घायलों को सितारगंज अस्पताल भेजा गया। बस चालक फरार है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ।

विज्ञापन


नेपाल भारत मैत्री बस आनंद विहार से महेंद्रनगर जा रही थी। बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 बजे बस असंतुलित होकर बरी के पास एक गड्ढे में जाकर पलट गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक लाल सिंह धामी को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन


दुर्घटना के समय बस में 40 नेपाली यात्री सवार थे। हादसे में घायल हुए 11 यात्रियों को एंबुलेंस से सितारगंज भेजने के साथ ही सकुशल यात्रियों को दूसरे वाहनों से महेंद्रनगर रवाना किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। चालक लाल सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि परिचालक धीरेंद्र कार्की हादसे में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल
प्रेम सिंह बोहरा निवासी अंचल महाकाली महेंद्रनगर, गणेश जोशी निवासी नगर पालिका कृष्णपुर कंचनपुर, हेमंत बोहरा महेंद्रनगर, तीरथ राय महेंद्रनगर, पदम सिंह दार्चूला नेपाल, धन बहादुर बैतोड़ी नेपाल, गोरखचंद बैतोड़ी नेपाल, बहादुर महेंद्र नगर, नरधामी निवासी दुर्गाथाली नेपाल, दीपक भट्ट निवासी वार्ड 7 कंचनपुर और बजान निवासी दुर्गा काली महेंद्रनगर घायल हो गए। घायलों में गोरखचंद की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed