फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indo china relation and road security

आखिर चीन को ‘साधने’ की सड़क बने तो कैसे?

Sat, 14 Feb 2015 12:50 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Feb 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
indo china relation and road security

नाराज माने जा रहे चीन को साधने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा प्रस्तावित है, इसी दौरान जहां चीन से सीमांत विवाद पर चर्चा की भी संभावना है। वहीं आधारभूत संरचनाओं पर भी वार्ता हो सकती है।

विज्ञापन


ऐसे में एक सवाल खड़ा हो गया है कि चीन को ‘साधने’ की सड़क बने तो कैसे। यह सर्वविदित है कि चीन भारत सीमा के साथ अपने सैन्य ढांचे के साथ ही नागरिक सुविधाओं का मजबूत ढांचा खड़ा कर चुका है और लगातार इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर भारत में अभी तक चीन सीमा तक सड़कें ही नहीं पहुंच पाई हैं। चीन सीमा तक सड़कों को पहुंचाने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के सामने ऐसी कई दिक्कतें हैं जिनका हल अभी तक निकलता नहीं दिख रहा है और चीन सीमा पर लगातार सड़क निर्माण में देरी हो रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय भी इस मामले में सीधा दखल दे चुका है, लेकिन इंतजार इस बात है कि समस्या का हल कब और कैसे हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधारभूत ढांचे के लिए सड़कें ही अहम कड़ी

indo china relation and road security

उल्लेखनीय है कि चीन सीमा से लगते राज्यों में प्रस्तावित 61 सामरिक महत्व की सड़कों से अब तक केवल 17 पूरी हुई हैं। बाकी 44 सड़कें वन, भूमि और निर्माण सामग्री के चलते लटकी हुई हैं। चीन सीमा पर सशक्त आधारभूत ढांचे के लिए सड़कें ही अहम कड़ी हैं और इसी अहम कड़ी की राह बनती नहीं दिख रही।

इसके चलते करीब एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने उत्तराखंड सहित चीन सीमा से जुड़े अन्य राज्यों के अधिकारियों की बैठक तक बुलाई। इसमें सामने आया कि सड़कों के निर्माण के लिए जिम्मेदार बीआरओ की कुछ अहम दिक्कतें हैं। इसमें निर्माण सामग्री की उपलब्धता, भूमि अर्जन में देरी के साथ वन विभाग की अनुमति में देरी मुख्य समस्याएं हैं।

निर्माण सामग्री और भूमि अर्जन के लिए बीआरओ को राज्यों से ही दिक्कत हो रही है। खनन के लिए पर्यावरण प्रभाव अध्ययन की अनिवार्यता, नदी तल वन क्षेत्र में आने से वन एवं पर्यावरण की अनुमति न मिलना भी बीआरओ के लिए समस्या बन रहा है।

डोभाल की चीनी समकक्ष के साथ बैठक जल्द

indo china relation and road security

भारत चीन के साथ बेहतर संबंध बनाने और सीमांत मुद्दों के समाधान की पहल कर रहा है। इस माह के आखिर में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल चीनी समकक्ष के साथ बैठक करने वाले हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन दौरा प्रस्तावित है।

केंद्र, राज्यों में समन्वय की कमी से भी दिक्कतें
सीमांत सड़कों में देरी की मुख्य वजह केंद्र और राज्यों में समन्वय की कमी है। राज्यों में नदियों से रोड़ी, पत्थर उठान के लिए खदानों की राज्य स्तर से अनुमति नहीं मिल रही। उत्तराखंड ने पीएमओ में हुई बैठक के बाद बीआरओ को आ रही दिक्कतों पर राज्य के रुख का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।

राज्य ने बैठक में भी केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और खनन मंत्रालय के नियमों में लचीलापन लाने का मुद्दा उठाया था। उत्तराखंड ने अब पीएमओ को सुझाव दिया है कि खनन मंत्रालय से चुगान और खनन के अंतर को स्पष्ट करने के लिए एक्ट में बदलाव जरूरी है। नदी तल क्षेत्र को वन विभाग से बाहर करने के लिए एक्ट में केंद्र को संशोधन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed