फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   indira hridayesh should be uttarakhand chief minister

'इंदिरा हृदेश को बनना चाहिए मुख्यमंत्री'

Wed, 17 Sep 2014 04:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 17 Sep 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
indira hridayesh should be uttarakhand chief minister

राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि वे चाहते हैं कि अनुभवों के आधार पर इंदिरा हृदेश उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनें।

विज्ञापन


उन्होंने साफ किया कि वे वर्तमान की बात नहीं कर रहे हैं, भविष्य में जब भी उन्हें मौका मिले तब उन्हें मुख्यमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने कहा सतपाल महाराज की कांग्रेस में वापसी की सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के बडे़ नेताओं में दिल्ली की दौड़ सामान्य प्रक्रिया है। पनियाली वन विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने मोदी सरकार पर उत्तराखंड की जनभावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों संसदीय सीट भाजपा की झोली में

indira hridayesh should be uttarakhand chief minister

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मोदी की लहर में बहकर प्रदेश की जनता ने पांचों संसदीय सीट भाजपा की झोली में डाल दी। लेकिन एक भी सांसद को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया गया।

आज भाजपा के सांसद और प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश आंदोलन में भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को उचित सम्मान दिया जाएगा।

आंदोलन में सक्रिय रहे पत्रकारों को भी सूची में स्थान दिया जाएगा। इसके लिए सचिव स्तर की समिति बनाई गई है। बताया कि शीघ्र उत्तराखंड आंदोलनकारियों का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, कैलाश चंद्र पंत, शोभा भंडारी, प्रवेश रावत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed