{"_id":"59cc87b5227d51624a8b4597","slug":"indian-soldier-revealed-what-is-abvious-problem-during-terroist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाबांजों ने खोले राज, जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान क्या आती हैं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाबांजों ने खोले राज, जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान क्या आती हैं मुश्किलें
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
आंतकी हमला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों के लिए कश्मीर के आवाम के बीच पैठ बनाकर अपने काम को अंजाम देना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल सेना के लिए अपनों के बीच से आतंकियों को तलाशकर मारना है। उनका कोई धर्म और ईमान नहीं होता। यह कहना है आतंकियों को मारने वाले हमारे जांबाजों का।
विज्ञापन
कुलगाम में आतंकियों को मार गिराने वाले सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल लक्ष्मण सिंह देउपा का कहना है कि उन्हें गांव में हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी होने की सूचना मिली थी। कम जवान होने के बावजूद उन्होंने मोर्चा संभाला। बेहद चुनौतीपूर्ण इस ऑपरेशन में 45 मिनट के भीतर आतंकवादी को मार गिराया, जबकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
उनका कहना है कि सेना के नियमों का पालन करते हुए जनता के बीच से आतंकियों को तलाशकर मारना आज की सबसे बड़ी चुनौती है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में एक ऑपरेशन में आतंकियों को मारने वाले सेना मेडल से सम्मानित मेजर अमन सिंह का कहना है कि आतंकियों के सिविलियन के बीच घुसने की वजह से परेशानी होती है।
विज्ञापन
कई बार रास्ते बेहद संकरे होने से बेहद परेशानी होती है। रात का समय होता है, बर्फ पड़ी होती है। इसके बावजूद देश की रक्षा का जज्बा उन्हें हमेशा आगे बढ़ने को प्रेरित करता है।
कुपवाड़ा में आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले सेना शौर्य मेडल से सम्मानित लांसनायक धनंजय यादव का कहना है कि आतंकी स्थानीय युवाओं की बेरोजगारी, अशिक्षा का लाभ उठाकर उन्हें पत्थरबाजी के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकी अब अत्याधुनिक छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन सेना हर चुनौती से निपटने को हरदम तैयार है।