फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Railways: Food facility will be available in 16 express trains including Rajdhani and Shatabdi from today

अच्छी खबर: 16 एक्सप्रेस ट्रेनों में आज से मिलेगी खान-पान की सुविधा, चाय की चुस्की हुई दो गुना महंगी

Mon, 29 Nov 2021 09:40 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Nov 2021 09:40 AM IST
सार

रेलवे बोर्ड की ओर से कोरोना संक्रमण शुरू होने के साथ ही ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। लेकिन अब ट्रेनों का संचालन शुरू करने के साथ ही यात्रियों को खान- पान समेत तमाम सुविधाएं फिर मिलेंगी।

विज्ञापन
Indian Railways: Food facility will be available in 16 express trains including Rajdhani and Shatabdi from today
खाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आईआरसीटीसी की ओर से 16 प्रमुख ट्रेनों में आज सोमवार से यात्रियों को खान-पान की सुविधा मिलने लगेगी। इसके अलावा देहरादून- नईदिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों को पांच दिसंबर से खान-पान की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की ओर से देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के साथ ही ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। स्थितियां सामान्य होने पर चुनिंदा ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया लेकिन एहतियाती तौर पर यात्रियों को खान-पान समेत तमाम सुविधाओं को हटा लिया गया।
विज्ञापन


यात्रीगण ध्यान दें: 34 जोड़ी ट्रेनों से हटा स्पेशल टैग, रेल यात्रियों को किराये में 30 फीसदी मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


अब रेलवे बोर्ड और आईआरसीटीसी ने देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस,  भोपाल, लखनऊ, अजमेर, चंडीगढ़, अमृतसर को जाने वाली तमाम एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही जम्मू तवी राजधानी एक्सप्रेस, त्रिवेंद्रम राजधानी एक्सप्रेस, चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस, पुणे दूरंतो एक्सप्रेस, एर्नाकुलम दूरंतो एक्सप्रेस, वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस जैसी वीवीआइपी ट्रेनों में खान-पान की सुविधा बहाल करने का फैसला लिया है।

इतने में मिलेगी चाय की प्याली 
रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों में खान-पान की सुविधा फिर से बहाल किए जाने के बाद आईआरसीटीसी की ओर से खाने पीने की चीजों को लेकर नई दरें भी लागू कर दी गई हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जहां ट्रेनों के प्रथम श्रेणी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को सुबह की चाय 35 रुपये, नाश्ता 140 रुपये,  दोपहर और रात का भोजन 245 रुपये और शाम की चाय 140 रुपये में मिलेगी। वहीं द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोच में सुबह की चाय 20 रुपए,  नाश्ता 105 रुपये, दोपहर और शाम का भोजन 185 रुपए और शाम की चाय के लिए 90 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed