{"_id":"5cd5861fbdec2207292559fc","slug":"indian-railway-changed-two-express-train-numbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें, लिंक और नंदादेवी एक्सप्रेस के नंबर में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें, लिंक और नंदादेवी एक्सप्रेस के नंबर में होगा बदलाव
Sat, 11 May 2019 09:39 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 11 May 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के नंबर में कुछ बदलाव किया है। रुड़की और लक्सर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया जाएगा। अगस्त और सितंबर तक इन ट्रेनों का नंबर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयाग से हरिद्वार आने वाली लिंक एक्सप्रेस का पुराना नंबर 14115 था, जो अब छह सितंबर से बदलकर 14229 हो जाएगा। वहीं, हरिद्वार से प्रयागघाट जाने वाली लिंक एक्सप्रेस का पुराना नंबर 14116 था, जो अब 14230 होगा। जबकि कोटा से देहरादून जाने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस का पुराना नंबर 12205 था, अब इसका नंबर 26 अगस्त से 12401 हो जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून से कोटा जाने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस का पुराना नंबर 12206 के स्थान पर 12402 हो जाएगा। विभाग के यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि रेल विभाग ने रुड़की और लक्सर से गुजरने वाली दो ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया है। जो अगस्त और सितंबर में बदल जाएंगे।
विज्ञापन