फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Oil petrol 5 cents cheaper then other company

खूब दौड़ाइये गाड़ी, यहां सस्ता मिलेगा पेट्रोल

Fri, 02 Aug 2013 04:40 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
देहरादून/अंशुल डांगी Updated Fri, 02 Aug 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
Indian Oil petrol 5 cents cheaper then other company

चौंक गए...जब लोग तेल के मंहगे होने का रोना रो रहे हैं तब ऐसी कौन सी कंपनी है कि जिसने पेट्रोल औरों के मुकाबले सस्ता बेचना शुरु कर दिया है। चलिए हम आपको बता देते हैं।

विज्ञापन


दरअसल तेल कंपनियों के पेट्रोल का मूल्य बढ़ाने के बावजूद तीनों प्रमुख तेल कंपनियों की कीमतों में थोड़ा बहुत अंतर है। इसमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का पेट्रोल 4 से 5 पैसा सस्ता है। सूत्रों के अनुसार तेल कंपनियों की कीमतों में यह अंतर तकनीकि कारणों से होता है।
विज्ञापन


पेट्रोल की कीमतों में अंतर

शहर के अलग-अलग हिस्सों में स्थित पंपों में अक्सर पेट्रोल की कीमतों में कुछ अंतर दिखाई देता है। इस कारण सरकारी कार्यों में लगे कर्मचारियों की पंप कर्मचारियों से झिकझिक होती रहती है। मगर पंप कर्मचारियों के पास तेल की कीमतों में अंतर का कोई जवाब नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल शहर में इंडियन ऑयल का पेट्रोल 74.69 रुपए प्रति लीटर है, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल 74.73 और भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल 74.74 रुपया प्रति लीटर है।

तेल कंपनियां तय करती हैं कीमतें
इस बारे में पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव अमरजीत सेठी ने बताया कि तेल कंपनियां कीमतें तय करती हैं, मगर एमआरपीपीसी एक्ट से बचने के लिए कीमतों में अंतर किया जाता है। इस कारण इंडियन ऑयल का पेट्रोल करीब 5 पैसे सस्ता बैठता है।


अब आप इसे बचने का तरीका कहें या फिर उपभोक्ताओं को चूना लगाने का नया पैंतरा कि तेल मंहगा होने के बावजूद भी आपको तेल कंपनियां सस्ता तेल देने की बात कहती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed