{"_id":"253a2e0e5bd237bcd21fda94592d422d","slug":"indian-mujahideen-kills-tiger-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'राजा' पर है इंडियन मुजाहिदीन की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 'राजा' पर है इंडियन मुजाहिदीन की नजर
प्रेम प्रताप सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 20 Nov 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में इंडियन मुजाहिदीन बाघों का भी दुश्मन बन गया है। इसके लिए उसने बावरिया गिरोह को अपना हथियार बना लिया है।
विज्ञापन
हड्डी और खाल की तस्करी
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों में बाघों का शिकार कर बिहार के जसनगर स्थित नेपाल बॉर्डर से हड्डी और खाल की तस्करी की जा रही है। चार नवंबर को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा से गिरफ्तार किए गए बावरिये के इस खुलासे ने उत्तराखंड जंगलात महकमे के अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं।
पढ़ें, उत्तराखंड में बीएड की हुई 'बत्ती' गुल
विज्ञापन
सूत्रों का कहना पिछले दो साल से इंडियन मुजाहिदीन की ओर से देश के बाघों को शिकार कराने के लिए सुपारी दी जा रही है। इसके लिए बावरियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्योंकि, बावरिया ही एक ऐसा समूह है जो बाघों का शिकार करने में एक्सपर्ट माना जाता है। मोटी रकम मिलने की लालच में वे विभिन्न राज्यों में लगातार बाघों को खड़का लगाकर मार रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों की हुई बैठक
इस दौरान बाघों की खाल और हड्डियों की तस्करी के लिए उत्तराखंड की सीमा के बजाय बिहार का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब पिथौरागढ़ की सीमा पर सख्ती के बाद गिरोह ने अपनी रणनीति बदल दी है।
पढ़ें, जलप्रलय के बाद केदारघाटी में आग ने किया सब 'खाक'
इस खुलासे के बाद पिछले सप्ताह ही बिहार पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ सेंट्रल वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों के जंगलात महकमे से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में बावरियों और इंडियन मुजाहिदीन के नेटवर्क को तोड़ने पर चर्चा की गई। इसके लिए बिहार पुलिस और खुफिया एजेंसियों की मदद मांगी गई है, जिससे बावरियों और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जा सके।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---