{"_id":"5ee2fe158ebc3e43053a3538","slug":"indian-military-academy-pop-2020-tight-security-for-pop","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMA POP 2020 : पीओपी के लिए रहेगी आईएमए की कड़ी सुरक्षा, लगाए जाएंगे 12 बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMA POP 2020 : पीओपी के लिए रहेगी आईएमए की कड़ी सुरक्षा, लगाए जाएंगे 12 बैरियर
Fri, 12 Jun 2020 09:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
IMA, POP
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएमए की शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। पूरे इलाके में 12 बैरियर लगाकर नाकेबंदी की जाएगी। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत को पूरे परिसर का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार को 13 जून को प्रस्तावित आईएमए परेड की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एसपी सिटी श्वेता चौबे को पीओपी से पहले आईएमए के चारों ओर के रिहायशी इलाकों और बस्तियों में रहने वालों का सत्यापन करने व मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ को चेकिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने यातायात के रूट डायवर्ट प्लान को सख्ती से लागू करने को कहा है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। किरायेदारों का सत्यापन अभियान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन