फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army Soldier Forced to go china border from danger path in pithoragarh

जान जोखिम में डालकर चीन सीमा तक पहुंचने को मजबूर हैं भारतीय जवान, बर्फबारी के कारण टूट गया था पुल

Wed, 17 Jun 2020 12:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Jun 2020 12:25 AM IST
सार

  • लास्पा गाड़ पर पक्का पुल न होने स्थानीय लोगों को भी होती है परेशानी
  • इसी मार्ग से सेना रसद सामग्री और हथियार सीमा पर पहुंचाती है

विज्ञापन
Indian Army Soldier Forced  to go china border from danger path in pithoragarh
इसी टूटे पुल से चीन सीमा तक पहुंचते हैं जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक और सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा से लगी जोहर घाटी के  लास्पा गाड़ (गधेरा) पर पक्का पुल न होने कारण भारतीय सेना के जवानों को जान-जोखिम में डालकर सीमा तक पहुंचना पड़ता है। इसी मार्ग से सेना रसद सामग्री और हथियार सीमा पर पहुंचाती है।

विज्ञापन


यही नहीं, घाटी के नौ माइग्रेशन गांवों के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में पक्के पुल के अभाव में चीन से लगी भारतीय सीमा में लास्पा गाड़ के अस्थायी पुल से ही सैनिक और स्थानीय लोग आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: गलवां घाटी में हिसंक झड़प के बाद सेना-आईटीबीपी अलर्ट, चीन सीमा पर नाभीढांग से लिपुपास तक बढ़ाई सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और ग्लेशियरों के पिघलने के कारण लास्पा गाड़ का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे ये अस्थायी पुल कभी भी बह सकता है। यहां हर साल बरसात में यह अस्थायी पुल ध्वस्त हो जाता है। यहां पर पक्का पुल न होने से माइग्रेशन गांवों के ग्रामीणों के साथ-साथ भारतीय फौज और आईटीबीपी के जवान जान हथेली पर रखकर नदी पार करते हैं।

इसी मार्ग से रसद सामग्री और हथियार ले जाती है सेना

इसी मार्ग से सेना रसद सामग्री और हथियार सीमा पर पहुंचाती है। यहां पर पुल के निर्माण को लेकर लोनिवि गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा जोहार घाटी के गांव मिलम, बुर्फू, बिल्जू, टोला, लास्पा, मरतोली, पाछू, गनघर, मापा, ल्वागांव को भी भुगतना पड़ रहा है।

वर्ष 2019 की बर्फबारी में टूट गया था लास्पा गाड़ का पुल 
वर्ष 2019 में हुई भयानक बर्फबारी के कारण यहां पर पुल ध्वस्त हो गया था। इसके बाद यहां पर अस्थायी पुल का निर्माण किया गया था, लेकिन ये अस्थायी पुल अब पूरी तरह जर्जर हो गया है। इसके बाद भी यहां पर पक्के पुल का निर्माण नहीं किया गया। लोनिवि के जेई महेश कुमार का कहना है कि शीघ्र ही जर्जर पुल को ठीक कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed