फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Indian Army soldier dead body Found in Bagh Express on kathgodam railway station

छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर लौट रहे सेना के जवान की संदिग्ध हालत में मौत, बाघ एक्सप्रेस में मिला शव

Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Oct 2019 08:29 AM IST
विज्ञापन
Indian Army soldier dead body Found in Bagh Express on kathgodam railway station
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बाघ एक्सप्रेस में सफर कर रहे सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में पड़ा मिला। वह छुट्टियां बिताकर बरेली ड्यूटी पर जा रहा था। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से ग्राम बिरौली, तहसील अनूप शहर जिला बुलंदशहर (यूपी) के रहने वाले 45 वर्षीय विनय कुमार पुत्र चतर सिंह सेना की सात रेजीमेंट बरेली में नायक के पद पर तैनात थे। 19 सितंबर को वह अपने घर गए थे।
विज्ञापन


उनका अवकाश आठ अक्तूबर तक था। मंगलवार दोपहर विनय बुलंदशहर से बाघ एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में सवार होकर बरेली के लिए निकले। बुधवार सुबह बाघ एक्सप्रेस के काठगोदाम पहुंचने पर एक-एक कर यात्री उतरने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोद में रखे पिट्ठू बैग में सिर रखकर सोते मिला था जवान

यात्रियों के उतरने के बाद जब जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन के कोच की जांच पड़ताल की तो विनय गोद में रखे पिट्ठू बैग में सिर रखकर सोते मिले। उन्हें जगाने की कोशिश की गई मगर जवाब नहीं मिला। गौर से देखने पर पता चला कि उनकी सांसें थम चुकीं थीं।

जीआरपी थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि विनय की जेब से बुलंदशहर से बरेली तक का ट्रेन का टिकट मिला है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। विनय के परिवार में पत्नी लोकेंद्र देवी और दो बेटे हैं। उनके छोटे भाई अशोक कुमार भी राजपूताना राइफल अमृतसर में नायक के पद पर तैनात हैं।

ये सामान मिला
कमीज की जेब में 15 और पिट्ठू बैग की जेब में 500 रुपये, मोबाइल, बच्चों की स्कूल की फीस के कागज, एक ब्लैंक चेक, वर्दी, छुट्टी का प्रमाणपत्र और एक थैली में कचौड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed